... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 4, 2020 11:31 AM IST
प्रेग्नेंसी नहीं होने पर भी दिखाई दे गर्भवती होने के लक्षण तो आपको हुई है फॉल्स प्रेग्नेंसी, इस 1 तरीके से लगाएं पता
मां बनने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए ऐसे बहुत सारे संकेत होते हैं, जो उन्हें यह बताने में मदद करते हैं कि वह गर्भवती हैं और प्रेग्रेंसी टेस्ट सिर्फ एक खानापूर्ति है। पीरियड मिस होना, स्तनों में दर्द, बिना उल्टी के मतली होना ये सभी लक्षण गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि कुछ मामलों में, मां बनने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को बाद में पता लगता है कि जो लक्षण दिखाई दे रहे थे वह गर्भावस्था से नहीं बल्कि किसी और कारण से थे। ये सभी चीजें अक्सर होती है खासकर जब महिलाएं बच्चे को जन्म देने की योजना बनाती हैं और बेबी कंसीव करने का अनुभव करती हैं, लेकिन ये फॉल्स प्रेग्रेंसी (false pregnancy) होती है, जिसकी चपेट में अक्सर महिलाएं आ ही जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या होती है फॉल्स प्रेग्रेंसी (false pregnancy)।
आसान भाषा में कहें तो फॉल्स प्रेग्रेंसी (false pregnancy) में आपको गर्भवती होने का अहसास होता है लेकिन आप गर्भवती नहीं होती हैं। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था से जुड़े लक्षण साफ दिखाई देते हैं, जिनमें मिस पीरियड्स, बढ़ता हुआ पेट और यहां तक कि बेबी किक भी शामिल होती है। फॉल्स प्रेग्रेंसी (false pregnancy) न केवल महिलाओं में आम है, बल्कि पुरुष भी कई बार इसका अनुभव करते हैं। वे अपने साथी में गर्भावस्था के समान लक्षण विकसित हुए देखते हुए, जिसमें वजन का बढ़ना, मतली और पीठ दर्द शामिल है, इसे सिमपेथेटिक प्रेग्नेंसी भी कहा जाता है।
फॉल्स प्रेग्रेंसी (false pregnancy) कोई नई चीज नहीं है, यह हमेशा से रही है। चूंकि यह स्थिति महिलाओं में बहुत कम होती है, इसलिए इसके पीछे का मूल कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। विशेषज्ञ इसे एक साइकोमैटिक स्थिति के रूप में मानते हैं, जिसमें वैवाहिक जोड़ों को उम्मीद जागती है कि वे गर्भावस्था के लक्षणों को देख रहे हैं। बांझपन के कारण गर्भवती होने की तीव्र इच्छा जैसे मनोवैज्ञानिक कारक या फिर गर्भपात में भी इस तरह के लक्षण मन को चकरा सकते हैं। इन संकेतों को महिला का मस्तिष्क समझ नहीं पाता है, जो बदले में गर्भावस्था हार्मोन को रिलीज कर देते हैं।
गर्भवती होने की इच्छा के साथ वजन बढ़ना, गैस या ट्यूमर के कारण पेट का फूलना।
हार्मोनल कारक जैसे ट्यूमर या डिम्बग्रंथि / गर्भाशय अल्सर और गर्भवती होने की इच्छा।
अवसाद या मानसिक बीमारी से जुड़ा इतिहास
गर्भावस्था नहीं हो पाना
बांझपन का इतिहास
स्ट्रोक, यौन दुर्व्यवहार, या पार्टनर के साथ झगड़ा।
अवसाद या मानसिक बीमारी का इतिहास
इस स्थिति में महिलाएं नीचे दिए गए सभी लक्षणों में से एक का अनुभव करती हैं, जो आमतौर पर गर्भावस्था से जुड़े होते हैं।
फॉल्स प्रेग्रेंसी (false pregnancy) का पता लगाने का एकमात्र तरीका है प्रेग्रेंसी टेस्ट या अल्ट्रासाउंड। गर्भावस्था के लिए समान हार्मोन का उत्पादन करने वाले दुर्लभ कैंसर के मामलों को छोड़कर, पेशाब प्रेग्रेंसी टेस्ट की ज्यादातर परिस्थितियों में नकारात्मक दिखाता है।