
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 1, 2025 11:32 AM IST
Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma
Birth control pill effects on health-इन दिनों कपल्स के बीच प्रेगनेंसी और फैमिली प्लानिंग से जुड़ी प्राथमिकताएं बदल रही हैं। करियर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच लोग प्रेगनेंसी से पहले ठीक तरह से प्लान करना पसंद करते हैं और इसीलिए, बर्थ कंट्रोल के अलग-अलग मेथड्स भी इस्तेमाल किए जाते हैं। महिलाओं में बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल भी ऐसा ही एक तरीका है जो काफी अधिक पसंद किया जाता है। हालांकि, गर्भनिरोधक गोलियों का बर्थ कंट्रोल पिल्स को लेकर अलग-अलग तरह के भ्रम हैं। इन गोलियों के सेवन से होने वाले साइड-इफेक्ट्स के बारे में भी कई तरह की बातें भी कही जाती हैं। ऐसे में फर्टिलिटी एक्सपर्ट और आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बर्थ कंट्रोल पिल्स से जुड़ी कुछ बातें बतायीं।
एक्सपर्ट कहती हैं कि, ओव्यूलेशन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और किसी भी स्वस्थ महिला को हर महीने इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ओव्यूलेशन गर्भधारण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ओव्यूलेशन को रोकने के लिए जब बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन किया जाता है तो इससे शरीर में हॉर्मोन्स के स्तर में असंतुलन बढ़ जाता है। इसी तरह शरीर में त्रिदोष यानि पित्त, कफ और वात के स्तर में भी बदलाव आते हैं।
बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के बाद शरीर में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का लेव नॉर्मल से अधिक हो जाता है। इसकी वजह से ओव्यूलेशन की प्रक्रिया नहीं हो पाती। ओव्यूलेशन ना होने पर गर्भधारण का चांस कम हो जाता है और महिला प्रेगनेंट नहीं हो पाती। बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने के बाद महिला के शरीर में FSH और LH हार्मोन्स का भी स्तर कम हो जाता है। जिससे एग्ज फर्टिलाइजेशन में समस्या आती है।
बर्थ पिल खाने से महिलाओं के यूट्रस की अंदरूनी दीवारें सामान्य से ज्यादा पतली हो जाती है। इस वजह से अगर एग्ज का फर्टिलाइज़ेशन हो भी जाए तो गर्भाशय उसे सपोर्ट करने के लिए अनूकूल वातावरण नहीं देता और भ्रूण विकसित नहीं हो पाता। बर्थ पिल लेने के बाद महिला के गर्भाशय के द्वार पर ऐसी संरचना बनने लगती है जिससे स्पर्म अंडे तक नहीं पहुंच पाते हैं और महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती है।
बर्थ पिल खाने से महिला के पाचन तंत्र पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। जिससे 1 दिन बाद ही महिलाओं को मतली या उबकाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह गर्भ-निरोधक गोलियां खाने के बाद इस तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है। इसीलिए, जिन महिलाओं को बीपी से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें डॉक्टरी सलाह के अनुसार ही बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करना चाहिए।
बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने के बाद महिलाओं को थकान, पेट में दर्द और भूख बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं?