Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को पहले महीने से लेकर नौवें महीने तक तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में होने वाले बदलावों के कारण मूड स्विंग, उल्टी आना, कभी-कभी तनाव महसूस करना, शरीर में दर्द, कब्ज और बार-बार पेशाब आना जैसी समस्याएं महिलाएं महसूस करती हैं। खासकर प्रेगनेंसी की पहली और अंतिम तिमाही में बार-बार पेशाब आने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में बार-बार पेशाब क्यों (Causes Of Frequent Urination During Pregnancy In Hindi) आता है?
विशेषज्ञों की माने तो, प्रेगनेंसी के दौरान बार-बार पेशाब के लिए जाना बहुत ही आम बात है। दरअसल, गर्भावस्था में शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं इसके अलावा गुर्दों में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिसके कारण बार-बार पेशाब करने जाने की जरूरत पड़ती है। प्रेगनेंसी के अंतिम महीनों में गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है जिसके कारण वह मूत्राशय की क्षमता को कम कर देता है और यह महसूस होता है कि मूत्राशय भर गया है और आपको पेशाब करने जाने की जरूरत है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में आप ज्यादा समय आराम करती हैं और पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन भी अधिक मात्रा में ही किया जाता है जिसके कारण बार-बार पेशाब के लिए वॉशरूम जाना पड़ता है। बार-बार पेशाब लगने के कारण कई बार रातों की नींद भी खराब हो जाती है। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान बार-बार पेशाब आने की प्रक्रिया को थोड़ा बहुत कम किया जा सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान बार-बार पेशाब आने से परेशान हैं तो आपको सबसे पहले यह देखना होगा कि आप पूरे दिन में पानी के अलावा कौन-कौन से तरल पदार्थों का सेवन करती हैं। और कुछ गलतियां ऐसी हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए।
अगर इन सब के बावजूद बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से जरूर मिलना चाहिए।