
Also Read
महिलाओं को चक्कर आने (Dizziness in women) को हमेशा ही प्रेगनेंसी से जोड़ कर देखा जाता है। लेकिन तब क्या जब प्रेगनेंसी के कोई आसार ना हो और बार-बार चक्कर आए। दरअसल, चक्कर आना कुछ विटामिन की कमी और गंभीर रोगों से भी जुड़ा हो सकता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं इन कारणों (Dizziness Causes in Women) के बारे में जानती नहीं है और फिर वे पीरियड्स और प्रेग्नेंसी को लेकर ही परेशान रहती हैं। तो, आइए हम आपको महिलाओं में चक्कर आने के 7 कारणों के बारे में बताते हैं जो कि प्रेगनेंसी से जुड़ा हुआ नहीं है।
महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। ऐसे में बार-बार चक्कर आने की समस्या होती है। दरअसल, महिलाओं में आयरन की कमी के कारण खून कम बनता है। इससे बार -बार कमजोरी होती है और चक्कर आने लगता है। ऐसे में आपको आयरन का सेवन करना चाहिए खून बढ़ाने वाले फूड्स खाना चाहिए।
विटामिन की कमी से कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें संतुलन से बाहर महसूस करना और चक्कर आने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती है। विटामिन बी 12 की कमी से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और इससे आपके मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम होने लगता जिससे रह-रह कर चक्कर आता है। ऐसे में विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए मांस, डेयरी उत्पाद और फाइबर से भरपूर नाश्ता करें।
पानी की कमी भी कई बार चक्कर आने का कारण बनती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के अनुसार, हल्के निर्जलीकरण के कारण आपको चक्कर या हल्का-हल्का सिर दर्द महसूस हो सकता है। डिहाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर कम भी हो सकता है, जिससे आगे चल कर आपको और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खूब पानी पिएं।
चक्कर आने का एक कारण दिल की बीमारी भी हो सकती है। दरअसल, संकीर्ण हृदय वाल्व, एट्रियल फाइब्रिलेशन और एथेरोस्क्लेरोसिस जैसे एरिथमिया होने पर मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम होने लगता है जिससे रह-रह चक्कर आता है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर को एक बार जरूर दिखा लेना चाहिए।
माइग्रेन के कारणकुछ लोगों में चक्कर आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, ये तेज सिरदर्द के साथ हो सकता है। माइग्रेन से संबंधित चक्कर के अन्य लक्षणों में गति, प्रकाश और ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता हो सकती है जिसमें आपको कभी भी और किसी भी समय चक्कर आ सकता है।
एंग्जायटी अटैक होने पर कुछ लोग के दिल की धड़कने तेज हो जाती है और ब्रेन में इतनी तेज रिएक्टिविटी होती है चक्कर आने लगता है। ऐसे में हर बार चक्कर आने पर आपको ऐसा ही महसूस हो सकता है। तो, एंग्जायटी अटैक की वजह से आपको चक्कर आए तो पहले तो पानी पिएं और शांति से बैठें और फिर डॉक्टर को दिखा कर इसका इलाज करवाएं।
महिलाएं अगर एंटीबायोटिक्स ले रही हों या फिर बर्थ कंट्रोल पिल्स भी ले रही हों तो उनमें इसके साइडइफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। ऐसे में साइडइफेक्ट्स के रूप में आपको बार-बार चक्कर आ सकता है।