Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Tulsi Virani Call With Bill Gates: साल 2000 में आया स्मृति ईरानी का टेलीविजन शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के रूप एक बार फिर लोगों के घर नए रूप में दस्तक दे चुका है। यहां जब तक लोग सोच रहे थे कि इस बार सीरियल में ऐसा क्या नया होगा, उतने में तुलसी विरानी की भूमिका निभाती स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल होता एक्ट्रेस का यह वीडियो अमेरिकन बिजनेसमैन और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के साथ था। जी हां, यह सच है। लेकिन क्यों? और कैसे?
अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहे हैं तो इस बातचीत का मकसद महिलाओं और नवजात बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है। इस वीडियो में तुलसी और बिल गेट्स के बीच हमारे देश में कैसे मां बनने वाली महिलाओं का ख्याल रखा जाता है या उन्हें पोषण से जुड़ी क्या समस्याएं आती, इस विषय पर बात की। सिर्फ इतना ही नहीं, बिल गेट्स ने भी महिलाओं की हेल्थ पर खुलकर बात की। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
इस बातचीत के दौरान बिल गेट्स ने तुलसी से कहा कि 'न्यूट्रिशन मैनेजमेंट स्टेट में बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए मां का हेल्दी डाइट लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। अब पहले से ज्यादा बच्चे जीवित हैं, हेल्दी हैं और आगे बढ़ रहे हैं और इसका एक बड़ा कारण यह है कि हम हर मां और बच्चे तक अच्छा पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।'
एक मां होने के नाते तुलसी भी जानते हैं कि मां और बच्चा, दोनों के लिए ही पोषण कितना जरूरी होता है। लेकिन आप तक सटीक और सही जानकारी पहुंचाने के लिए हमने सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रीता बक्शी से बातचीत की। उनसे जाना कि मां बनने से पहले व डिलीवरी के बाद, एक महिला के लिए पोषण लेना कितना जरूरी होता है।आइए आपको विस्तार से बताते हैं डॉक्टर ने क्या कहा।
Highlights
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
बादाम, दूध, दही, अंडा, पनीर, मछली, साबुत अनाज, आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
बच्चे को ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को हल्का और सुपाच्य भोजन खाना चाहिए। प्रोटीन और डाइटरी फाइबर वाले फूड्स का सेवन अधिक करें। इसके साथ ही विटामिन डी के लिए दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन जरूर करें।
जी हां, ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
नहीं, रात में हैवी डाइट बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए। आपको हल्दी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए।