hamburger icon
A
Read in English

कंसीव करने के कुछ दिनों बाद महिलाओं के शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, ऐसे करें प्रेग्नेंसी की पहचान

Early Symptoms of pregnancy : कंसीव करने के कुछ दिनों बाद ही हमारा शरीर इसका संकेत देने लगता है। इन संकेतों का समय पर पहचान करना जरूरी है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Swati | Updated : March 7, 2024 7:31 PM IST

Early Symptoms of pregnancy : मां बनना हर महिला के लिए एक सुखदभरा अनुभव होता है, लेकिन अगर प्रेग्नेंसी अनचाही हो तो यह खुशी भरी न्यूज दुख का कारण भी बनती है। इसलिए कई महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कई तरह के सुरक्षित उपायों का सहारा लेती हैं। हालांकि, कभी-कभार कुछ स्थितियों में अनचाही प्रेग्नेंसी की संभावना हो सकती है, ऐसे में महिलाएं अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान देकर समय पर अपनी अनचाही प्रेग्नेंसी से छुटकारा पा सकती हैं। असुरक्षित यौन संबंध बनाने के कुछ दिनों बाद ही कंसीव करने के लक्षण दिखने लगते हैं, जिसे पहचान सकते हैं। आइए जानते हैं कंसीव करने के लक्षण क्या हैं?

1. वेजाइनल डिस्चार्ज होना (Vaginal discharge is a sign of pregnancy in women)

जब महिलाओं में वेजाइनल डिस्चार्ज होने लगता है, तो ये लक्षण उनके गर्वभती होने की ओर इशारा कर सकते हैं। महिलाएं बेबी कंसीव करती हैं, तो उस दौरान उनकी बॉडी के अंदर कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में वेजाइना की दीवार मोटी होने लगती है और उसमें पाए जाने वाले वेजाइनल सेल्स तेजी से मात्रा में बढ़ने लगते हैं, जो व्हाइट डिस्चार्ज के रूप में शरीर से बाहर निकलने लगते हैं। इसलिए अगर आपको प्रेग्नेंसी की संभवना लग रही है, तो इस तरह के संकेतों को पहचानकर अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएं।

2. पेट दर्द या ऐंठन होना (Abdominal pain or cramps in women)

कंसीव करने के बाद अक्सर महिलाओं के पेट में दर्द या फिर ऐंठन की परेशानी होने लगती है। यदि अधिक समय तक पेट दर्द या ऐंठन जैसी समस्या लंबे समय तक हो रही है, तो ये आपके गर्वभती होने का संकेत हैं।

3. हल्की-हल्की ब्लीडिंग होना (Slight bleeding)

यूट्रस में प्रेगनेंसी के समय फर्टिलियिज्ड एग जब बच्चेदानी की लाइनिंग से जुड़ने लगते हैं, तो उस पूरे प्रोसेस में कुछ ब्लड वेसल्स फट जाते हैं। इस वजह से महिलाओं की योनि से हल्की-हल्की ब्लीडिंग शुरू हो जाती है।

4. नींद पूरी न होना (Lack of sleep is symptom of pregnancy)

अगर आप रात भर जाग रही हैं या आपकी नींद अच्छे से पूरी नहीं हो रही है, तो यह लक्षण आपके गर्भधारण का संकेत हो सकता है।

5. मिचलाना व उल्टियां होना (Nausea and Vomiting)

कंसीव करने के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल चेंजेस होते हैं, जिस वजह से उल्टी और जी मिचलाना महसूस होने लगता है।

6. स्तनों का आकार बढ़ना (Increase in breast size)

प्रेग्नेन्सी के दौरान आपके स्तनों का आकार भी बदलता है। हार्मोनल परिवर्तन के कारण गर्भधारण के कुछ दिनों बाद स्तन भाग ये लक्षण दिखाई देते हैं।

7. वेजाइना में अधिक खुजली होना (Excessive itching in vagina part)

अगर आपको अपने वेजाइना भाग में अधिक खुजली महसूस हो रही है, तो ये आपके गर्वभती होने का संकेत हैं।

Disclaimer : कंसीव करने के कुछ दिनों बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव नजर आ सकते हैं। इन बदलावों को पहचानकर आप प्रेग्नेंसी टेस्ट करा सकते हैं, जिससे अनचाही प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।