सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड में क्या होते हैं बदलाव

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पहला मासिक धर्म या पीरियड देर से आ सकता है लेकिन हमेशा ऐसा हो बहुत कम देखा गया है। पहला पीरियड कुछ ज्यादा या कम समय तक भी रह सकता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 25, 2019 7:03 PM IST

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं के हेल्थ पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। सिजेरियन डिलीवर में बच्चे का जन्म सर्जरी के माध्यम से होता है। मां के पेट के निचले भाग में चीरा लगाकर सिजेरियन डिलीवरी होती है। एक और सिजेरियन डिलीवरी में महिलाओं के गर्भाशय में भी चीरा लगता है जिसकी वजह से उनके मासिक धर्म य या पीरियड पर भी असर पड़ता है। सिजेरियन डिलेवरी के आठ डरावने फैक्ट्स।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं के मासिक धर्म या पीरियड्स पर कैसा और क्या फर्क पड़ता है इसके बारे में हम यहां कुछ खास तथ्यों को बता रहे हैं।

क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद मासिक धर्म में देरी हो सकती है ?

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पहला मासिक धर्म या पीरियड देर से आ सकता है लेकिन हमेशा ऐसा हो बहुत कम देखा गया है। पहला पीरियड कुछ ज्यादा या कम समय तक भी रह सकता है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड बहुत कुछ महिला के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव आते हैं जिसकी वजह से भी पीरियड में बदलाव की संभावना होती है।

नॉर्मल डिलीवरी से पैदा बच्चे ऑपरेशन से पैदा बच्चों की तुलना में रहते हैं ज्यादा स्वस्थ।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब होता है पीरियड यह भी सवाल अक्सर महिलाओं के दिमाग में रहता है। जो महिला स्तनपान कराती है उनके पीरियड में ज्यादा देर नहीं होती है वहीं जो महिलाएं स्तनपान नहीं कराती हैं उनके पीरियड में कुछ देर हो सकती है।

पीरियड में देरी की मुख्य वजह महिलाओं के शरीर में हार्मोन के बदलाव होते हैं। अगर सिजेरियन डिलीवरी के 3 महीने बाद भी पीरियड नहीं आता है तो फिर डॉक्टर से इस बारे में बात करना चाहिए।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड्स की परेशानी होने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए ?

सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर पीरियड में बहुत अधिक ब्लड निकल रहा है तो आपको इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर पीरियड के समय आपको बुखार होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद संक्रमण से बचना है, तो यूं रखें अपना ख्याल।

सिजेरियन के बाद होने वाला पीरियड अगर 7 दिनों से ज्यादा समय तक रहता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर आपको पीरियड आता है और दर्द बहुत ज्यादा होता है तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

विटामिन डी की कमी को आपके बाल ही बता देते हैं, जानें बालों के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी।

सौंफ के फायदे और नुकसान ही न जानें, अपनी डेली डाइट में इसे कैसे शामिल करें यह भी जान लें।