... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 16, 2018 11:45 PM IST
प्रेगनेंसी में जहां महिलाओं अपने खान-पान में विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है वहींं रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ सावधानियां भी बरतनी जरुरी होती है। हर महिला को अपनी प्रेगनेंसी में पूरा ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को पूरी प्रेगनेंसी में कुछ खास बातों का ख्याल रखना होता है।
आइए जानते हैं उन खास कामों के बारे में जो नहीं करना चाहिए।
वजन उठाने से बचें
प्रेगनेंसी के दौरान महिला को वजन उठाने से बचना चाहिये। इसके पीछे का कारण यह होता है कि महिलाओं का गर्भ खिसकने का डर रहता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों की जान के लिये खतरा होता है। अगर महिलाओं को वजन उठाना ही पड़े तो 5 से 7 किलो तक का ही वजन उठाएं।
भूलकर भी न चलें तेज
प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अपने शरीर के अलावा गर्भ में पल रहे बच्चे के हिसाब से काम करना होता है। महिलाओं को चलने-फिरने तथा उठने-बैठने में कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना चाहिए। अगर आप वॉक कर रहे हैं तो कभी भी तेज चाल न चलें। भीड़ में चलने से बचें अगर मजबूरी में चल रहे हैं तो गर्भ में किसी प्रकार का धक्का न लगे इसका ख्याल रखें। एक ही पोजिशन में कहीं भी खड़े न रहें। जब भी चल-फिर रहेें हों तो आराम से अपने शरीर को मूव करें।
डिटरजेंट जैसे रासायनिक पदार्थों से रहें दूर
प्रेगनेंसी में महिलाओं को एलर्जी या इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए उनको रासयनिक पदार्थों और घर में प्रयोग होने वाले डिटरजेंट पाउडर इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिए। हमेशा ध्यान रखें की किसी रासायनिक पदार्थ के सीधे संपर्क में न आएं।
चित्रस्रोत: Shutterstock.