बेटी के जन्म बाद बढ़े वजन के कारण छिपी रहीं मॉडल हेन्ना जेटर, आप भी पोस्ट प्रेग्नेंसी यूं करें बेली फैट और वेट लॉस

मॉडल हेन्ना जेटर ने हाल ही में खुलासा किया है कि पहली बार मां बनने के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से वह समाज से छिपी रहीं। यदि प्रेग्नेंसी के दौरान आपका वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है और इस कारण कहीं जाने से कतराती हैं, तो इन पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस टिप्स पर नजर डालें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 18, 2019 10:51 AM IST

मॉडल हेन्ना जेटर (Hannah jeter) ने हाल ही में खुलासा किया है कि पहली बार मां बनने के बाद उनका वजन काफी (Hannah jeter weight gain) बढ़ गया था, जिसकी वजह से वह समाज से छिपी रहीं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, एडिटोरियललिस्ट को दिए एक साक्षात्कार में हेन्ना ने गर्भावस्था के बाद बढ़े वजन को लेकर हो रही समस्याओं के बारे में बात की, जिसे उन्होंने हाल ही में कम किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में स्वीकार किया कि बेटी बेला के जन्म के बाद उनका वजन 70 पाउंड बढ़ गया था, जिसकी वजह से वह सबसे छिप कर रहती थीं। मॉडल हेन्ना (Model Hannah jeter) ने कहा, "सच में किसी ने मुझे नहीं देखा था, लेकिन मेरे पास तब की तस्वीरें हैं।" आप भी पोस्ट प्रेग्नेंसी यूं करें बेली फैट और वेट लॉस (Weight loss after pregnancy)...

विश्व प्रेमरता दिवस 2019: समय से पहले बच्चे की देखभाल करते समय इन 5 बातों का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के वजन कम करना और पेट की चर्बी को कम करना एक मुश्किल टास्क होता है, लेकिन कहते हैं ना कि जहां चाह, वहां राह। तो इस फॉर्मूले को आप भी जरूर अपनाएं। प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना कोई खराब बात नहीं होती, यह जरूरी भी आपके और आपके बच्चे के लिए। आप वजन और पेट कम करने चाहती हैं, तो उसके लिए किसी दवाई का सेवन ना करें। आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं  जो वजन कम करने में आपके काम आ सकती हैं (Weight loss after pregnancy)...

दूध वाली चाय नहीं, पिएं ग्रीन टी

ग्रीन टी वजन (Green tea for weight loss) को कम करने में काफी गुणकारी होता है। यह न केवल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है, बल्कि इससे बच्चे और मां की सेहत को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है और डिलीवरी के बाद वजन भी (post pregnancy weight loss tips) कम रहता है। इसके अलावा ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड्स होता हैं, जो फायदेमंद पौधे के रसायन होते हैं जो हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

Post-Pregnancy Diet : मां बनने के बाद अपनी डायट का रखें ख्याल, जानें पोस्ट प्रेग्नेंसी डायट प्लान

दालचीनी और लौंग करे वजन कम

गर्भावस्था के बाद पेट को कम करने के लिए दालचीनी और लौंग बहुत असरदार साबित हो सकता हैं। इसके लिए आप 2-3 लौंग और और आधा चम्मच दालचीनी को उबाल कर उसके पानी को ठंडा करके पीएं। प्रसव के बाद मोटापे को कम करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा दालचीनी ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है, हृदय रोग जोखिम कारकों को कम कर सकता है और इसमें अन्य प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

मेथी के बीज

मेथी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, सूजन और भूख पर नियंत्रण करने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा यह पेट कम करने में काफी सहायक होते हैं। साथ ही यह महिलाओं में हार्मोन को संतुलित रख कर पेट कम करते हैं। रात के समय में 1 चम्मच मेथी के बीजों को 1 ग्लास पानी में उबालें। पानी को हल्का गुनगुना होने पर पीएं। आपको जरूर फायदा मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source