Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बहुत खास होता है, लेकिन शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव के कारण कई शारीरिक समस्याएं भी होने लगती हैं। मूड स्विंग्स, मिचली, चक्कर आना और वजन अनियमित रूप से बढ़ने जैसी समस्या होने लगती है। कई महिलाएं इन बातों को हल्के में लेती हैं जिसके कारण उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक वजन बढ़ने की समस्या होती है और इसे रोकने के लिए महिलाओं को प्रयास करने की आवश्यकता होती है। कई महिलाओं को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि वो अपने बढ़ते वजन को कैसे कम करेंगी। प्रेगनेंसी में कम ही निकलें घर से बाहर, वायु प्रदूषण से हो सकता है गर्भपात
प्रेग्नेंसी से पहले वजन कम करने के लिए करें ये काम
डाइट प्लान का पालन करें
वजन कम करने के लिए डाइट प्लान का पालन करें। यदि आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रही हैं तो छोड़ दें। डाइटिंग की बजाय आप डाइट प्लान का पालन करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ये आपको पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करते हैं और आपके फर्टिलिटी के स्तर को बनाएं रखते हैं।
क्या प्रेगनेंसी में घी खाना फायदेमंद है, जानें यहां
कैलोरी का सेवन करें कम
यदि आप वजन कम करने के बारे में सोच रही हैं तो कैलोरी के सेवन को कम करें। रोजाना 1500 कैलोरी से कम के सेवन की कोशिश करें। पूरी तरह से कार्बोहाइड्रेटेड और फैट के सेवन को करने की बजाय बराबर मात्रा में सेवन करें।
एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज जरूरी है। बिना एक्सरसाइज के वजन कम नहीं किया जा सकता है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहती हैं तो रोजाना टहलना भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कोशिश करें कि रोजाना 500 कैलोरी बर्न करें। प्रेगनेंसी में करें प्रीनेटल योग, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
सप्लीमेंट्स का सेवन करें
सप्लीमेंट्स का सेवन भी वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान मदद करता है लेकिन वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स के सेवन से पहले आप अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें। वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन भी एक बेहतर विकल्प होता है।
एल्कोहल को कहें ना
एल्कोहल ना सिर्फ शरीर में फैट की मात्रा बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इसके अलावा अनियमित रूप से वजन भी बढ़ाता है।