Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं। इस दौरान महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर होने से बार-बार बीमार पड़ती है जिसका बुरा असर सिर्फ उनके स्वास्थ्य पर नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए आपको आम उपायों की बजाय अन्य उपाय अपनाने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आपको कौनसे उपाय अपनाने चाहिए।
गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम को यूं बनाएं मजबूत
पर्याप्त नींद लें- तनाव और थकान आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है।
हेल्दी फूड का सेवन- स्वस्थ गर्भावस्था के लिए हेल्दी फूड का सेवन करें। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में खाने का बेहद महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें। विटामिन्स और मिनरल्स युक्त खाद्य पदार्थों और फलों का सेवन करें साथ ही शुगर का सेवन कम करें जिससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर नहीं होता है।
खूब हंसे- हंसने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है इसलिए खूब हंसे। हंसने से आपका तनाव कम होता है और खुशी बढ़ती है जो कि मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी होती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को हमेशा हंसना चाहिए और खुश रहना चाहिए।
विटामिन डी करें डाइट में शामिल- विटामिन डी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर को बीमारियों से तो बचाता ही है साथ ही शिशु और मां की हड्डियां मजबूत करने के लिए भी लाभकारी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना लाभकारी होता है।