Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए खा रही हैं इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स तो फॉलो करें ये डूज एंड डोन्ट्स

इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स आज हर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होती है। हालांकि, इस दवा का सेवन करने से पहले कुछ डूज एंड डोन्ट्स (Dos and Donts of Emergency Contraceptives Pills) जरूर जान लें। जानें, इस आपातकालीन गोली का सेवन करने से पहले क्या करें और क्या नहीं....

अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए खा रही हैं इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स तो फॉलो करें ये डूज एंड डोन्ट्स
अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए खा रही हैं इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स तो फॉलो करें ये डूज एंड डोन्ट्स

Written by Anshumala |Updated : September 3, 2021 12:17 AM IST

कई बार अनचाही और असमय प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कुछ महिलाएं इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स (Emergency Contraceptives Pills) का सेवन करती हैं। यह प्रेग्नेंट ना होने का एक आसान और सुरक्षित तरीका होता है, लेकिन इसका सेवन गर्भनिरोधक गोली की तरह नहीं किया जा सकता है। इसे आप तब खा सकती हैं, जब असुरक्षित तरीके, बिना प्रोटेक्शन या गलती से यौन संबंध बनाई हों। यदि आप इसका सेवन कभी-कभार इमरजेंसी (Emergency contraception) में करती हैं, तो सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन लगातार इसका सेवन ठीक नहीं है। इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स आज हर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होती हैं। हालांकि, इस दवा का सेवन करने से पहले कुछ डूज एंड डोन्ट्स (Dos and Donts of Emergency Contraceptives Pills) जरूर जान लें। जानें, इस आपातकालीन गोली (Emergency pill) का सेवन करने से पहले क्या करें और क्या नहीं....

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने से पहले क्या करें

  • यदि आपने बिना प्रोटेक्शन के यौन संबंध बनाया है, तो बिना देर किए इस पिल को खा लें। जितनी जल्दी दवा खाएंगे, लाभ और असर उतना ही अधिक होगा।
  • यौन संबंध बनाने के बाद पहले ही दिन इस दवा को खाने से अधिक प्रभावशाली होता है। शारीरिक संबंध बनाने के तीसरे या चौथे दिन खाती हैं इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल को तो असर नहीं होगा। इससे आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ सकती है।
  • किसी भी ऐसी दवा को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
  • इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स किसी सेक्सुअल डिजीज या प्राइवेट पार्ट में होने वाली इंफेक्शन, एलर्जी, खुजली आदि से नहीं बचाते हैं।
  • दवा खाने के बाद भी आपको 3 सप्ताह बाद तक पीरियड्स ना हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने के बाद क्या करें

  • इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव्स का सेवन प्रतिदिन ना करें। इसे जरूरत पड़ने पर ही खाएं।
  • अगर आप गर्भवती हैं या आपको लग रहा है कि आप गर्भवती हो सकती हैं तो इस स्थिति में इमरजेंसी कॉन्ट्रसेप्टिव्स का इस्तेमाल ना करें।
  • मतली, उल्टी, बहुत हल्की स्पॉटिंग, मासिक धर्म चक्र में देरी या अत्यधिक प्रवाह, थकान, पेट दर्द आदि लक्षण दिखने पर परेशान ना हों। ये इमरजेंसी कॉन्ट्रसेप्टिव्स के दुष्प्रभाव है जो खुद से ही कम हो जाते हैं।
  • डर, शक, चिंता परेशान कर रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • वजन बहुत ज्यादा है, तो इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव्स का सेवन ना करें। मोटापे के कारण भी दवा का असर कम होता है।

About the Author

... Read More