चाहती हैं जल्दी मां बनना, तो गर्भधारण के इन उपायों को जरूर आजमाएं

एल्कोहल का सेवन आपके गर्भधारण करने के संभावना को कम कर देता है। एल्कोहल का सेवन करने आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है जो प्रजनन प्रणाली को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 11, 2019 11:54 AM IST

गर्भधारण करने से पहले खुद को जिम्मेदारियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी होता है। शादी से पहले महिलाएं गर्भधारण की आवश्यकतों के बारे में ध्यान नहीं देतीहैं लेकिन जब आप इसके बारे में सोचती हैं तो आपके अपने शरीर को उसी के अनुसार तैयार करना होता है, जिससे आप जल्दी गर्भधारण कर सकें। आप जब फैमिली प्लानिंग करते हैं तो आप दोनों को इसके बारे में सोचने की जरूरत होती है। जानें, उन उपायों के बारे में जो जल्दी गर्भधारण करने में आपकी मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: अनचाही प्रेगनेंसी से बचाए बर्थ कंट्रोल पैच, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

गर्भधारण करने के उपाय

 हेल्दी डाइट

गर्भधारण से पहले ही आपको स्वस्थ आहार का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। शरीर को गर्भधारण के लिए तैयार करने के लिए स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। अगर आपका शरीर कमजोर है तो प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको स्वस्थ आहार का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। अपने भोजन में हरी सब्जियों को शामिल करना ना भूलें। हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं। इसके साथ ही आपको प्रोटीन का भी सेवन करना जरूरी होता है, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रह सके।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में खाने को देखकर जी ललचाता है, तो यूं करें फूड क्रेविंग की इस आदत को कंट्रोल

एक्सरसाइज करें

अगर आप और आपका साथी दोनों स्वस्थ है तो गर्भधारण करने में आसानी होती है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इसके लिए आप साइकिलिंग, योग, जिम और वॉक कर सकते हैं। यह आपको मोटिवेट करने में मदद करता है। शारीरिक एक्सरसाइज शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत बनाने में मदद करती है। ऐसा करने से महिला के शरीर को बच्चे को संभालने में मदद मिलती है।

एल्कोहल का सेवन न करें

एल्कोहल का सेवन आपके गर्भधारण करने के संभावना को कम कर देता है। एल्कोहल का सेवन करने आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है जो प्रजनन प्रणाली को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगते हैं। अगर आप गर्भधारण कर लेती हैं तो एल्कोहल आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है इसलिए बेहतर होगा कि आप एल्कोहल और धूम्रपान दोनों का सेवन बंद कर दें।

ये भी पढ़ें: प्रेगनेंट हैं तो जरूर खाएं सेब, होंगे ये फायदे

महीने का बजट बनाएं

अगर आपने स्वस्थ आहार का सेवन करना शुरू कर दिया है तो आपको गर्भधारण की प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। इस दौरान बच्चे के साथ प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले खर्चे का भी बजट बनाएं। ऐसा करने से आपको पता रहेगा कि आपको कहा पैसे खर्च करने हैं।

ये भी पढ़ें: दांत-मसूड़े नहीं होंगे स्वस्थ, तो मां बनने में होगी परेशानी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.