
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 7, 2020 7:23 PM IST
Vomiting in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में उल्टी की समस्या को कम करने के नेचुरल उपाय। © Shutterstock
प्रेगनेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं को उल्टी आने की समस्या रहती है। खासकर, प्रेगनेंसी के शुरुआती तीन महीनों में। किसी-किसी महिलाओं को इतनी ज्यादा उल्टी होती है कि सारा खाया-पिया शरीर से बाहर निकल जाता है। कई महिलाओं में यह समस्या किसी खास कारणों, महक या स्वाद के कारण होती है। शोध के अनुसार, प्रेगनेंसी में जब अधिक उल्टी या उबकाई आए (Treatment of vomiting & nausea in pregnancy), तो खाना बहुत हेवी नहीं खाना चाहिए। ऐसे में हल्का-फुल्का आहार लें। वही खाएं, जो आपको खाने का मन हो। कम अंतराल में खाएं। अधिक खाने से पेट पर अतिरिक्त दवाब पड़ता है, इससे भी कई बार उल्टी या जी मिचलाने की समस्या (Vomiting in pregnancy) हो सकती है। घरेलू उपायों से भी आप प्रेग्नेंसी में होने वाली उल्टी की समस्या को कम कर सकती हैं।
1 पुदीने, तुलसी की पत्तियां या अदरक चबाएं। नींबू को आग पर सेंक कर उस पर नमक लगाकर चूसने से भी अच्छा महसूस होता है। तुरंत आराम पाने के लिए शहद, इलायची या लौंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
2 यदि किसी खास महक या स्वाद से बार-बार उबकाई जैसा लगता है, तो उस समस्या को जड़ से ही हटाने की कोशिश करें। कई बार किसी खास भोजन की महक भी किसी-किसी प्रेगनेंट महिला को नहीं लुभाता है। जब ऐसा हो, तो आप थोड़ी देर के लिए बालकनी में बैठ जाएं।
डिलीवरी के बाद जरूर खाएं मेथी का लड्डू, जानें, किस तरह एक मेथी का लड्डू सर्दियों में पहुंचाता है लाभ
3 अगर जी मिचलाने या उल्टी की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो अपने डॉक्टर से जरूर मिलें, क्योंकि अधिक उल्टी आने से आप जो भी खाएंगी, वह न आपको और न ही आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को लगेगा। आयरन से भी कई बार जी मिचलाने लगता है, इसलिए दूसरे विटामिन का सेवन कर सकती हैं।
4 कमरे की खिड़की को खोल कर रखें। बंद कमरे में रहने से बचें। जिस कमरे में आप आराम करती हैं, उसमें हवा का पूरा इंतजाम होने चाहिए। साफ और ताजा हवा से गर्भावस्था में इस समस्या से आराम मिल सकता है।
Healthy Pregnancy : प्रेग्नेंसी में विटामिन डी की कमी ठीक नहीं, हो सकती है यह गंभीर बीमारी