प्रेग्नेंसी में पिएंगी ये 4 हर्बल टी, तो दूर होगी उल्टी और जी मिचलाने की समस्या

यदि आपको भी उल्टी और जी मिचलाने की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी हर्बल हेल्दी टी के बारे में बता रहे हैं, जो उल्टी और जी मिचलाना बंद कर देंगी। इन हर्बल टी को हर प्रेग्नेंट महिलाओं को पीना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 1, 2020 10:00 PM IST

प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं को बहुत ज्यादा उल्टी और जी मिचलाने की समस्या शुरू हो जाती है। पहले तिमाही में उल्टी आने की समस्या अधिक देखी जाती है। कुछ भी खाया नहीं कि उल्टी के जरिए सब बाहर। यदि आपको भी उल्टी और जी मिचलाने की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी हर्बल हेल्दी टी के बारे में बता रहे हैं, जो उल्टी और जी मिचलाना बंद कर देंगी। इन हर्बल टी को हर प्रेग्नेंट महिलाओं को पीना चाहिए।

पुदीने की चाय

एक अध्ययन के अनुसार, पुदीने की ताजी महक प्रेगनेंसी की शुरुआती तीन महीनो में आपको मिचली और उलटी से राहत पहुंचाती है। यह आपके पाचन में भी सहायक है। कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत होने के कारण यह प्रेगनेंसी के दौरान आपकी थकान को भी कम करती है। दो चम्मच पुदीने की पत्तियाँ लें और इसे 10 मिनट तक पानी में उबालें फिर छानकर पी लें।

Symptoms of Pregnancy in Hindi : ये हैं गर्भावस्था के शुरुआती 7 लक्षण

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल की चाय पीने से प्रेगनेंसी के दिनों में नींद अच्छी आती है। एक शोध के अनुसार, यह प्रेगनेंसी में होने वाले स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है और मन शांत रखता है।

दालचीनी की चाय

दालचीनी में एंटी बैक्टीरियल क्षमता होने के कारण यह आपको सर्दी जुकाम से दूर रखता है। एक शोध के अनुसार, इसकी मीठी और मसालेदार महक आपके मिचली आने की संभावना को कम करता है। अगर आप मॉर्निंग सिकनेस से परेशान हैं तो 2-3 औसत साइज की दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर इसे पीएं, इससे आपको राहत मिलेगी।

अदरक वाली चाय

अदरक प्रेगनेंसी में उल्टी और मिचली से राहत दिलाने के लिए सबसे उपयुक्त सामग्री है। एक अध्ययन के अनुसार, अदरक की चाय के सेवन से लेबर पेन और पेट दर्द से राहत मिलता है। 3-4 पतले कटे हुए अदरक कि स्लाइसेज को दो कप पानी में उबालें और दिन में दो तीन बार इसका सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source