
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : December 21, 2019 12:46 PM IST
If the pain continues, or if you have symptoms such as bleeding or strong cramping, consult your doctor.
प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी डायट हर महिला के लिए जरूरी होता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होता है। पूरे नौ महीने प्रेग्नेंट महिला को अपने भोजन में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। खासकर, कुछ आवश्यक विटामिन्स जैसे विटामिन डी जरूर लेना चाहिए। डॉक्टर भी विटामिन डी से भरपूर चीजों को लेने की सलाह देते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के दिनों में विटामिन डी (Vitamin D in Pregnancy) की कमी होने से महिलाओं को प्रीक्लेम्पसिया (preeclampsia in pregnancy) रोग हो सकता है। विटामिन डी मां के साथ ही भ्रूण की हड्डियों के विकास के लिए भी जरूरी है।
एक अध्ययन के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, उनमें (Vitamin D in Pregnancy) प्रीक्लेम्पसिया (preeclampsia in pregnancy) होने की आशंका काफी हद तक बढ़ जाती है। जो महिलाएं प्रेग्नेंसी से पहले या उस दौरान अपनी डाइट में विटामिन डी युक्त चीजों को शामिल करती हैं और विटामिन डी सप्लीमेंट लेती हैं, उनमें प्रीक्लेम्पसिया होने की संभावना लगभग 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है। प्रीक्लेम्पसिया, ब्लड प्रेशर और यूरिन में प्रोटीन बढ़ने के कारण होता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि प्रेग्नेंसी से पहले शरीर में विटामिन डी की कमी, बॉडी मास इंडेक्स, धूम्रपान करना, डाइटिंग पर रहना, कम शारीरिक गतिविधि और धूप में ना बैठने से शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। यदि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं धूप में बैठें, विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित रूप से करें, तो प्रीक्लेम्पसिया होने की संभावना को 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
मोटापा और विटामिन डी की कमी से महिलाओं को हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर
यदि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी बहुत ज्यादा है, तो इस कमी को दूर करने के लिए हर दिन धूप में आधा घंटा जरूर बैठें। इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं को विटामिन डी से भरपूर फूड्स जैसे अंडा, मछली, वसा युक्त आहार का सेवन हर रोज जरूर करें। हो सके तो किसी डायटिशियन से इस बारे में राय लें।
विटामिन डी की कमी को आपके बाल ही बता देते हैं, जानें बालों के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी