
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 8, 2020 7:43 PM IST
Reproductive history: Women having the first pregnancy after age 30, not breastfeeding, and never having a full-term pregnancy have a higher risk of getting breast cancer.
Vitamin D in Pregnancy Diet: विटामिन डी शरीर हमारी हड्डियों को मज़बूत बनाने के अलावा शरीर में दर्द से भी बचाता है। कोरोना काल में विटामिन डी की अहमियत खुलकर सामने आयी है। क्योंकि, कई रिचर्स और स्टडीज़ में यह दावा किया गया है कि, विटामिन डी कोविड-19 इंफेक्शन का रिस्क कम करने के साथ-साथ इस संक्रमण से होने वाली मृत्यु का रिस्क भी कम करता है। प्रेगनेंसी में मां और बच्चे के पोषण के लिए भी विटामिन डी के सेवन की सलाह दी जाती है। हाल ही में प्रेगनेंट महिलाओं से जुड़ी एक स्टडी में यह भी दावा किया गया कि, विटामिन डी भ्रूण के आईक्यू लेवल (IQ) यानि बुद्धिमता बढ़ाने का भी काम करता है। (Vitamin D in Pregnancy and kids IQ)
हाल ही में एक स्टडी में यह पाया गया कि प्रेगनेंसी में विटामिन डी की अच्छी खुराक (Mothers' vitamin D levels during pregnancy) लेने वाली महिलाओं के बच्चों का आईक्यू लेवल (childhood IQ scores) अच्छा होता है। इस स्टडी की मुख्य लेखिका मेलिसा मेलग (Melissa Melough) जो डिपार्टमेंट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, बिहेवियर एंड डेवलपमेंट, सिएटल चिल्ड्रेनट् रिसर्च इंस्टिट्यूट (Department of Child Health, Behavior, and Development at Seattle Children's Research Institute) में रिसर्च साइंटिस्ट भी हैं, उनके अनुसार, दुनियाभर में गर्भवती महिलाओं में विटामिन डी की कमी की समस्या बहुत अधिक देखी जाती है। लेकिन कुछ महिलाओं (खासकर अश्वेत) में इसकी तादाद अधिक देखी जाती है।
प्रेगनेंसी में देसी घी खाने से होता है बच्चे का सही विकास, जानें घी खाने के अन्य फायदे
इस स्टडी के परिणामों के आधार पर एक्सपर्ट्स का दावा है कि, 4-6 वर्ष की आयु के बच्चों का आईक्यू लेवल उन बच्चों में अधिक था जिनकी माताओं ने गर्भावस्था में अधिक विटामिन डी का सेवन किया। मेलग का कहना है कि स्टडी के परिणाम दर्शाते हैं कि प्रेगनेंसी में विटामिन डी का सेवन महत्वपूर्ण है। (Vitamin D in Pregnancy and Kid's Brain development)
जैसा कि, प्रेगनेंसी में महिलाओं को अच्छी डायट लेनी चाहिए। विटामिन डी उन तत्वों में से है जिनकी अतिरिक्त खुराक प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को दी जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी से विभिन्न समस्याओं का रिस्क (Vitamin D Deficiency in Pregnancy Hazards) बढ़ जाता है। जैसे-
नेशनल हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, प्रेगनेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को रोज़ाना 15 माइक्रोग्राम विटामिन डी (Vitamin D in Pregnancy Diet) की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार सप्लीमेंट्स ले सकती हैं। साथ ही आप ऐसी चीज़ों का सेवन कर सकती हैं जिनमें विटामिन डी का स्तर अधिक होता है। यहां पढ़ें उन खाद्य पदार्थों के बारे में जिनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है, अंडे, डेयरी और मछलियां ऐसे ही फूड्स हैं। इसके अलावा रोज़ 20-30 मिनट धूप में भी टहलना ना भूलें। (Tips to get Vitamin D in Pregnancy )
मशरूम खाने से पहले प्रेगनेंट महिलाएं ध्यान में रखें ये 5 बातें, एलर्जी से बचना होगा आसान