... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 8, 2020 5:02 PM IST
प्रेग्नेंसी में विटामिन डी की जरूरत को पूरा करने के लिए गर्भवती महिलाएं खाएं ये 4 फूड, जानें दिन में कितनी मात्रा है जरूरी
vitamin d in pregnancy : क्या आप जानते हैं कि सूरज की किरणों से प्राप्त होने वाला विटामिन यानी की विटामिन डी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है? इस विटामिन की हमारे शरीर को अपने कई कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत जरूरत होती है। इसके अलावा ये विटामिन हमें डाइट से मिलने वाले कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिसके कारण हमारी हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं और साथ ही इन्हें हेल्दी बनाए रखने में भी इसकी प्रमुख भूमिका होती है।
इतना ही नहीं यह विटामिन हमारे इम्यून सिस्टम, हृदय स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इस विटामिन की हमारे शरीर में आपूर्ति सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर होती है और तभी आपका शरीर विटामिन डी का उत्पादन करने में सक्षम भी हो पाता है। यूं तो हर चरण में हमें इस विटामिन की आवश्यकता होती है लेकिन गर्भावस्था के दौरान, शरीर में विटामिन डी के स्वस्थ स्तर को बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है। मां के साथ-साथ अजन्मे बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए यह बहुत ज्यादा आवश्यक है। इस लेख में हम आपको गर्भावस्था के दौरान विटामिन डी की आवश्यकताओं के बारे में बता रहे हैं साथ ही ये बताएंगे कि कितनी मात्रा मां के लिए जरूरी होती है।
गर्भावस्था के दौरान एक गर्भवती महिला को हेल्दी और अच्छी तरह से संतुलित डाइट का सेवन करना चाहिए, जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल हो और हर पोषक तत्व को सुनिश्चित किया जा सके। गर्भ में बढ़ते बच्चे के लिए मां को अतिरिक्त कैलोरी का उपभोग करने की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा भी बहुत ही आवश्यक है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, गर्भवती महिलाओं में विटामिन डी की कमी को सामान्य माना जाता है और यह प्री-एक्लेमप्सिया, गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज, समय से पहले बच्चे का जन्म और अन्य टिश्यू संबंधी स्थितियों के बढ़ते जोखिम से जुड़ा पाया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (National Institutes of Health)के अनुसार, गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को एक दिन में 15 माइक्रोग्राम विटामिन डी की आवश्यकता होती है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन का लेवल बहुत कम है, तो आपको सप्लीमेंट की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन इसके सेवन से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है।
सूरज की रोशनी विटामिन डी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। लेकिन सूरज की रोशनी के बहुत अधिक संपर्क में आने से आपकी त्वचा के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए विटामिन डी के कुछ फूड सोर्स भी हैं, जो इस प्रकार हैंः