Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin D Deficiency In Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान पोषण का विशेष ध्यान रखना होता है। खासकर प्रेगनेंसी में विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। क्योंकि विटामिन डी महिला के शरीर के लिए एक ऐसा जरूरी न्यूट्रिएंट्स है जो हार्मोन का भी काम करता है जिसका निर्माण मानव शरीर में ही होता है। प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन डी का लेवल मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इससे न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देता है जिससे प्रेगनेंसी के दौरान बीमार होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। आइए जानते हैं महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms In Pregnancy) क्या हैं और इससे होने वाले नुकसान क्या-क्या हैं?
प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी होने पर महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उनमें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित रहता है, इसके अलावा कुछ मामलों में प्रीमेच्योर डिलीवरी के होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो अधिकांश महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन डी की कमी देखी जाती है। इसका मां और बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जन्म के बाद बच्चे में रिकेट्स की बीमारी लग सकती है। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें बच्चों की हड्डियां टेढ़ी-मेढ़ी और दांतो का विकास ना होना जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती है।
प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन डी की कमी होने पर महिला के शरीर में कई तरह के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms) देखे जा सकते हैं:
प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए महिलाओं को नियमित रूप से धूप (Sun Bath For Vitamin D) लेनी चाहिए। इसके लिए रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट धूप में बैठें। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिसमें विटामिन डी की अधिकता हो। मशरूम, अंडे और कई अन्य खाद्य पदार्थ है जिसमें विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कई बार विटामिन डी की कमी होने पर डॉक्टर विटामिन डी सप्लीमेंट (Vitamin D Supplement) लेने की सलाह देते हैं। चिकित्सक के परामर्श के बगैर विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन नहीं करना चाहिए।