Vitamin D For Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन डी क्‍यों ज्‍यादा जरूरी है?

Vitamin D Deficiency In Pregnancy: बहुत कम ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें स्वाभाविक रूप से विटामिन डी होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विटामिन डी की जरूरत और स्रोत जानने के लिए पढ़ें यह पूरा लेख।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 20, 2020 12:57 PM IST

Vitamin D In Pregnancy: विटामिन डी के दो प्रकार होते हैं विटामिन डी 3 व विटामिन डी2। विटामिन डी 3 आपको तब प्राप्त होता है जब आपके शरीर को सूर्य की यूवी किरणें मिलती हैं। इसके बाद यह विटामिन स्वयं ही विटामिन डी में परिवर्तित हो जाता है। हालांकि विटामिन डी 2 पौधों से मिलता है, जिसे हम अपनी डाइट के द्वारा अपने शरीर में ले जा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को विटामिन डी (Vitamin D Deficiency In Pregnancy) की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। तो आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन डी क्‍यों ज्‍यादा जरूरी है?

विटामिन डी की कमी के कारण गर्भवती के स्वास्थ्य पर प्रभाव

  • हड्डियों की बीमारी जैसे रिकेट्स
  • उच्च रक्त चाप व हृदय रोग।।
  • डायबिटीज।
  • इंफेक्शन व इम्यून सिस्टम का कमजोर हो जाना।
  • स्किन रोग होना।
  • कैंसर हो जाना।

गर्भवती को विटामिन डी की जरूरत

एक्सपर्ट्स के अनुसार, दूध पिलाने वाली माताओं या गर्भवती महिलाओं को 1 दिन में 6000 iu विटामिन डी (60,000 iu Vitamin D During Pregnancy) की जरूरत होती है। गर्भवती मां का विटामिन डी स्तर भ्रूण की हड्डी और फेफड़ों के विकास, अस्थमा और इम्यूनिटी को प्रभावित करता है। शरीर में कम विटामिन डी के कारण मां और भ्रूण में निम्नलिखित परेशानी हो सकती हैं:

  • प्री-एक्लेमप्सिया
  • जन्म के वक़्त, शिशु के वजन मे कमी होना
  • गर्भावस्था में अनियंत्रित ग्लूकोज लेवल
  • नवजात हाइपोकैलेमिक लक्षण
  • नवजात शिशुओं में स्केलेटल विकास संबंधी परेशानियां
  • भ्रूण में फेफड़ों के विकास इम्यूनिटी संबंधी विकार

यदि आप गर्भवती है और आप नहीं चाहतीं कि आपको या आपके बच्चे को इनमें से किसी प्रकार की बीमारी हो तो, आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप के शरीर में विटामिन डी की मात्रा पर्याप्त हो।

गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन डी क्‍यों जरूरी है?

हड्डियों को मजबूत बनाता है

यदि गर्भवती की हड्डियां कमजोर होती हैं तो इसका असर बच्चे पर भी पड़ता है। इससे बच्चे को रिकेट्स जैसी बीमारी का खतरा बन जाता है। अतः हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उनको विटामिन डी की आवश्कता होती है।

पैराथायराइड ग्लैंड के साथ काम करना

पैराथायराइड ग्लैंड हमारे शरीर में कैल्शियम बैलेंस करने का काम करता है। जब गर्भवती के शरीर में कैल्शियम व विटामिन डी कमी नहीं होती तो पेट व किडनी के लिए फायदेमंद रहता है। यदि उसके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो यह ग्लैंड उसके स्केलेटन से कैल्शियम लेकर इस विटामिन की कमी पूरी कर देता है।

विटामिन डी के स्रोत- Vitamin D Foods For Pregnancy

आप अपनी डाइट व सूर्य की रोशनी लेने के माध्यम से विटामिन डी अपने शरीर में ग्रहण कर सकते हैं। केवल कुछ ही चीजों में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी होता है जैसे सॉल्मन, मैकेरल, व एग योक। परन्तु अंडे के यॉक में अधिक कोलेस्ट्रॉल मौजूद होने के कारण यह विटामिन डी का एक खराब स्रोत भी माना जाता है। इसके अलावा दूध, संतरे का जूस, ब्रेड व सीरियल्स खा कर भी अपने शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source