
Also Read
प्रेगनेंसी रैशेज़ की समस्या कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के समय परेशान कर सकती है। कई बार इन रैशेज़ वाली जगह पर खुजली भी होने लगती है। खुजली करने से नाखूनों की वजह से त्वचा के कटने और रगड़ खाने का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अक्सर गर्भवती महिलाएं चिड़चिड़ापन महसूस करने लगती हैं।
इस परेशानी को कम करने में मदद करता है आपकी ड्रेसिंग टेबल पर पड़ा रहने वाला नारियल का तेल। जी हां, नारियल का तेल जहां सुंदर बालों के लिए बहुत-सी महिलाओं का भरोसमंद तेल है वहीं यह आपकी स्किन के लिए एक अच्छे मॉश्चराइज़र के तौर पर भी काम करता है। नारियल का तेल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और इसीलिए त्वचा पर महसूस होने वाली जलन और खुजली जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
इसके अलावा नारियल का तेल एक नैचुरल प्रॉडक्ट होने की वजह से प्रेगनेंसी के दौरान इस्तेमाल करने के लिहाज से बहुत सेफ माना जाता है। आप इस तेल को बेझिझक इस्तेमाल कर सकती हैं। बस जब नारियल का तेल या कोकोनट ऑयल अप्लाई करना हो तो इन 3 बातों का ध्यान रखें-