Birth control: अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए ट्राई करें बर्थ कंट्रोल शॉट्स! जानें बर्थ कंट्रोल शॉट्स के फायदे-नुकसान

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कई महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसे में आप ट्राई कर सकती हैं बर्थ कंट्रोल शॉट्स का। जानिए...क्या है बर्थ कंट्रोल शॉट्स के फायदे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 6, 2021 9:03 PM IST

Birth control shots benefits & Side effects in Hindi: जब कोई कपल शादी के तुरंत बाद पेरेंट्स नहीं बनना चाहते हैं, तो वे अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स यानी गर्भनिरोधक गोलियों (Contraceptive pills) का सेवन करना शुरू कर देते हैं। वैसे, अनचाही प्रेग्नेंसी (unwanted pregnancy) से बचने के लिए सिर्फ गर्भनिरोधक गोलियां ही बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। कई और तरीके हैं, जिससे आप अनचाही प्रेग्नेंसी से बच सकती हैं। उन्हीं में से एक बर्थ कंट्रोल (Birth control) का आसान उपाय है, बर्थ कंट्रोल शॉट्स या इंजेक्शन (Birth control shots in hindi)। बर्थ कंट्रोल शॉट प्रोजेस्टिन (Progestin) से बना होता है। यह महिलाओं में ओव्यूलेशन की प्रक्रिया को रोकता है। इस इंजेक्शन को 3 से 4 महीने के गैप में लगवाया जा सकता है और इससे आप अनचाही प्रेग्नेंसी से बची रह सकती हैं। हालांकि, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की ही तरह बर्थ कंट्रोल शॉट्स के भी कुछ फायदे-नुकसान (Birth control shots benefits & Side effects) होते हैं। यदि आप भी अभी मां नहीं बनना चाहती हैं, अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं, तो बर्थ कंट्रोल (Birth control in hindi) लेने से पहले कुछ बातों को जान लें...

क्या होता है बर्थ कंट्रोल शॉट्स (What is Birth control shots)

बर्थ कंट्रोल शॉट (Birth control shots in hindi) बिल्कुल प्रोजेस्टेरॉन हॉर्मोन की तरह होता है, जिसे ओवरी में डाला जाता है। प्रोजेस्टेरॉन पीरियड्स के समय ओव्यूलेशन को रोकता है। ओव्यूलेशन नहीं कर पाने की स्थिति में आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं, क्योंकि अंडा फर्टिलाइज नहीं होता। शॉट लेने के बाद पुरुष का स्पर्म महिला के एग तक नहीं पुहंच पाता है। इससे कोई भी महिला प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। इसे पीरियड्स होने के 5 दिनों बाद लिया जाता है। इससे यह अधिक प्रभावी होता है। इसे प्रत्येक तीन महीने में लिया जाता है।

बर्थ कंट्रोल शॉट्स से होने वाले फायदे (Birth control shots benefits) 

1 बर्थ कंट्रोल शॉट (Birth control in hindi) में एस्ट्रोजेन नहीं होने के कारण मां का दूध पीने वाले बच्चों के लिए यह नुकसानदायक नहीं होता है।

2 गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से यदि आपको कोई साइड एफेक्ट्स नजर आ रहे हैं, तो आपके लिए बर्थ कंट्रोल शॉट्स लेना सही होगा, क्योंकि इसे दवा की तरह हर दिन नहीं लेना होता है।

3 यह इंजेक्शन पीरियड्स के समय होने वाले पेट दर्द, मरोड़, सूजन आदि को भी कम करता है।

4 गर्भ निरोधक दवाओं से शॉट की कीमत कम होती है। ऐसे में इसका खर्च आपके बजट में फिट हो सकता है।

5 यह कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की तुलना में 99 प्रतिशत प्रभावी होता है। ऐसे में आप गर्भधारण करने से बची रह सकती हैं।

6 दवा की तरह इसे हर दिन खाने के बारे में याद नहीं रखना पड़ता।

बर्थ कंट्रोल शॉट्स के साइड एफेक्ट्स (side effects of birth control shot)

  • पीरियड्स हो सकता है इर्रेगुलर।
  • घबराहट, सिर दर्द, चक्कर आने जैसा महसूस हो सकता है।
  • किसी-किसी महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है।
  • आपके बाल अधिक झड़ने लगते हैं।
  • मुंहासों की समस्या से परेशान हो सकती हैं।
  • प्रेग्नेंट होने के लिए दो-तीन महीने पहले से ही शॉट लेना बंद करना होगा।
  • पेट दर्द, सूजन आदि समस्याएं हो सकती हैं।
  • हड्डियों की समस्या जैसे बोन डेंसिटी कम होने लगती है।

Contraceptive Pills Side Effects: गर्भनिरोधक गोलियों के अधिक सेवन से यौन इच्छा में आ सकती है कमी, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

Contraceptive Pills : कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेते समय कॉन्डम का इस्तेमाल करना जरूरी है ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source