... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : April 5, 2019 10:23 AM IST
भारत में गर्भपात एक अत्यंत प्रतिबंधित प्रक्रिया है, जिसके कारण महिलाएं चुपचाप बिना किसी उचित चिकित्सकीय परामर्श के गर्भपात के अन्य तरीके आजमाती हैं, जिससे उनकी जान के जोखिम बढ़ जाते हैं। © Shutterstock
स्त्री रोग विशेषज्ञों की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में गर्भपात के 10 मामलों में से सिर्फ एक के बारे में सूचना दी जाती है। देश में आज भी महिलाओं की एक बड़ी आबादी गर्भपात के अपने अधिकारों से अनजान हैं और वे असुरक्षित गर्भपात का सहारा लेती है, जो चिंता का विषय है। देश में असुरक्षित गर्भपात महिलाओं की असमय मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।
यह भी पढ़ें - अबॉर्शन पिल्स : कितनी सुरक्षित और प्रभावी हैं ये गोलियां, जानें इनके साइड इफैक्ट भी
क्या कहते है विशेषज्ञ
हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) के अध्यक्ष डॉ. के. के. अग्रवाल देश में कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर नजर रखते हैं। जानकारी और सामने आ रहे आंकड़ों के आधार पर वे कहते हैं, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने से महिलाओं को गर्भावस्था समाप्त करने से नहीं रोका जा सकता है, जबकि इससे अनचाहे गर्भ को समाप्त करने के लिए खतरनाक उपायों का सहारा लेने का जोखिम बढ़ जाता है। अग्रवाल ने कहा, "गर्भपात की उच्च दर की एक वजह यह है कि कई क्षेत्रों में अच्छे गर्भनिरोधक नहीं मिलते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अनियोजित गर्भावस्था की दर बढ़ जाती है।"
यह भी पढ़ें – क्या पुरुष गर्भनिरोधक इस नए कैप्सूल के बारे में जानते हैं आप ?
सुरक्षित हो सकती हैं अबॉर्शन पिल्स
उन्होंने कहा कि गर्भपात की गोलियां प्रभावी और सुरक्षित हो सकती हैं, बशर्ते गोलियों का सही तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा, "उपयोग की सही जानकारी नहीं होने पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर इसके हानिकारक प्रभाव होते हैं। घातक हो सकती है। केवल कुछ प्रतिशत महिलाओं के पास ही गर्भपात की दवा हो सकती है। जटिलताओं के मामले में इन गोलियों का उपयोग करने और गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करना अनिवार्य हो जाता है।"
डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा, "गर्भनिरोधक और गर्भपात पर शिक्षा और जागरूकता की जरूरत है। स्थिति का आकलन करना, सुरक्षित गर्भपात को एक वास्तविकता बनाना और देश भर में इसके लिए सुविधा उपलब्ध कराना समय की जरूरत है। यह सुनिश्चित करने की भी जरूरत है कि समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को सही जानकारी उपलब्ध हो।"
भारत में गर्भपात एक अत्यधिक प्रतिबंधित प्रक्रिया है। © Shutterstock
प्रतिबंध से बढ़ी है मुश्किलें
उन्होंने कहा कि भारत में गर्भपात एक अत्यधिक प्रतिबंधित प्रक्रिया है। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट (1971), एक पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर द्वारा गर्भावस्था के 12 सप्ताह से पहले या दो पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के अनुमोदन से गर्भावस्था के 20 सप्ताह से पहले गर्भपात की इजाजत दी जाती है, लेकिन यह इजाजत तभी दी जाती है जब मां या बच्चे का मानसिक या शारीरिक स्वास्थ्य को खतरा न हो।
जरूरत है जागरुकता की
उन्होंने कहा, "गर्भावस्था की समाप्ति शल्य चिकित्सा या चिकित्सकीय रूप से की जा सकती है। हालांकि चिंता वैसे चिकित्सीय गर्भपात की है, जो उन गोलियों को लेने से होती है जो या तो मौखिक रूप से निगली जाती हैं या योनि में डाली जाती हैं। लिहाजा, सुरक्षित गर्भपात के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को दवाओं के गलत उपयोग से रोके जाने की जरूरत है।"
संकोच और झिझक के चलते अधिकांश महिलाएं बिना किसी उचित परामर्श के पिल्स के जरिए गर्भपात करवाती हैं। © Shutterstock
अबॉर्शन पिल्स के भी हैं साइड इफैक्ट
संकोच और झिझक के चलते अधिकांश महिलाएं बिना किसी उचित परामर्श के पिल्स के जरिए गर्भपात करवाती हैं। जबकि इनके बहुत सारे साइड इफैक्ट हैं। कई बार तो ब्लीडिंग ज्यादा होने पर मौत भी हो सकती है।
मिफेप्रिस्टोन और मिसोंप्रोस्टोल गोली द्वारा गर्भपात करने के बाद रक्तस्त्राव और संक्रमण से बचने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप निम्नलिखित सावधानियाँ बरते जब तक कि आपका रक्तस्त्राव पूरी तरह से बंद न हो जाये।
अपनी योनि में टेम्पोंन और मासिक धर्म कप सहित वस्तुओ का उपयोग करने से बचे। गर्भपात के बाद गर्भाशय ग्रीवा की गर्दन आंशिक रूप से खुली रह सकती है जिससे मूत्र मार्ग में संक्रमण बढ़ सकता है।
गहन शारीरिक गतिविधियों से बचे (भारी वस्तुओ का प्रयोग करना, ले जाना, धकेलना, या खीचना सामान्य से अधिक चलना या सीढियों पर चढ़ने से बचें)।
कभी-कभी सभी महिलाओ के साथ यह समस्या नहीं होतीं है लेकिन कुछ मात्रा में खून बहना सामान्य है कई बार गर्भपात के केस में तीन चार हफ्तों बाद ब्लीडिंग होती रहती है लेकिन यह जानना बहुत जरुरी है कि यदि आपको कई दिनों से सेनेटरी पैड की जरुरत पड़ रही है तो इसे सामान्य नहीं समझा जा सकता है। इसके अलावा यदि आपको सर दर्द या चक्कर आ रहे हो और खून के बड़े थक्के बन रहे हो आदि स्थितियां किसी चोट का संकेत हो सकते है ऐसे में आपको डॉक्टर की जरुरत पड़ सकती है।