मां न बनने का इन लक्षणों को सुनकर रह जायेंगे दंग

क्या आपको हद से ज्यादा ठंड लगता है? कहीं इसका संबंध आपके मां न बन पाने से जुड़ा तो नहीं है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 12, 2017 6:29 PM IST

सदियों से मां न बनने का कारण तो लोग यूं ही पुरानी प्रथाओं के अनुसार बना लेते है। लेकिन आम धारणों के अलावा भी कुछ ऐसे लक्षण है जो भविष्य में मां न बनने का कारण बन जाता है। पीरियड के दिनों में दर्द होना भी मां न बनने का एक कारण है। यहां तक कि आप ये सुनकर भी आश्चर्य में पड़ जायेंगे कि पीरियड रिगुलर होने के साथ अगर आपके पेट में दर्द नहीं होता है तो ये भविष्य में आपके कंसिव न कर पाने का एक वजह बन सकता है। डॉ. राजलक्ष्मी वालावलकर, कंसल्टेंट रिप्रोडक्टिव मेडिसन एंड सर्जरी, कोकून फर्टिलिटी, इंडिया ने कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताया है जो भविष्य में मां न बनने का कारण बन सकता है जिसको सुनकर आप रह जायेंगे दंग।

ठंडे हाथ और पैर- अगर आपके हाथ औे पैर हमेशा ठंडे रहते हैं या आपको दूसरो की तुलना में ज्यादा ठंड लगता है तो हो सकता है आपका थॉयरायड ग्लैंड सही तरह से काम नहीं कर रहा है। थॉयरायड ग्लैंड का एक्टिव रहना हाइपोथॉयराडिज्म कहलाता है जो इंफर्टिलिटी, मेंसट्रूअल साइकल का बिगड़ जाना और मां न बनने के कारणों में शामिल हो सकता है।

निप्पल से कुछ तरल पदार्थ निकलना- प्रेगनेंसी के बिना भी अगर आपके निप्पल से कुछ लिक्विड जैसा निकलता है तो इसका कारण ये है कि प्रोलैक्टिन हार्मोन बढ़ा हुआ है जिसके कारण निप्पल से फ्लूइड या मिल्क जैसा कुछ निकलता है जो बाद में इंफर्टिलिटी का कारण बन जाता है। अगर ब्लड टेस्ट करने के बाद आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलता है तो दवा लेने की ज़रूरत है।

ज्यादा चेहरे पर बाल या एक्ने का निकलना- अगर चेहरे पर या शरीर के ऐसे अंग में ज्यादा बाल निकलने लगा है तो वह पीसीओएस होने के लक्षण होते हैं। या अचानक चेहरा, गर्दन और पीठ पर एक्ने का निकलना हार्मोनल इंबैलेंस के लक्षण होता है जो  ओव्यलैशन को कम करने या इंफर्टिलिटी का कारण होता है। इसलिए इन कारणों को न करें नजरअंदाज और डॉक्टर से तुरन्त संपर्क करें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock