
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 18, 2025 9:07 PM IST
How to open fallopian tube with ayurvedic treatment-महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह है अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत तरीके की डाइट। लोगों की लाइफस्टाइल लगातार अनहेल्दी हो रही है और उनके जीवन में तनाव बढ़ रहा है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता पर भी पड़ रहा है। महिलाओं और पुरुषों में लो फर्टिलिटी एक ऐसी समस्या है जिससे कई कपल्स को जूझना पड़ता है। इंफर्टिलिटी या गर्भधारण ना कर पाने का एक बड़ा कारण है महिलाओं के फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज जो नेचुरली कंसीव करने से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ा सकती है।
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बताया एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में इनफर्टिलिटी का सबसे बड़ा कारण फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज है। आयुर्वेदिक पंचकर्म पद्धति का एक बेहद महत्वपूर्ण भाग है उत्तरबस्ती, जिसके अनुसार महिला की स्थिति और ट्यूबल ब्लॉकेज के कारण (Causes of tubal blockage) को समझते हुए तेल, घी या आयुर्वेदिक हर्ब्स को महिला के शरीर में पहुंचाया जाता है। यह फॉर्मूला शरीर के त्रिदोषों ( वात, पित्त और कफ दोष) को संतुलित करता है और फैलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज को भी खोलता है। यानि आयुर्वेदिक उपचार द्वारा बिना किसी सर्जरी केवल दवाओं की मदद से फैलोपियन ट्यूब खुल सकती (Tubal blockage opening with Ayurveda) है और आप नेचुरली कन्सीव भी कर सकती हैं।
डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि अगर आप ट्यूबल ब्लॉकेज से बचना चाहते हैं तो कोशिश करें इन्फेक्शन से बचे रहें। इसके साथ ही महिलाएं इन बातों का ध्यान रखें-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।