Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Travelling in Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर से मुंबई तक का हवाई सफर किया। अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में करीना कई दिनों से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में थी। उनके साथ उनके बेटे तैमूर (Taimur) भी थे। करीना ने अपनी इस ट्रिप के दौरान पहाड़ों की साफ हवा और धूप में चहलकदमी भी की और साथ ही अपनी फैमिली के साथ अच्छा वक़्त भी बिताया। शूटिंग पूरी होने के बाद करीना कपूर अपने परिवार के साथ फ्लाइट से मुंबई आ गयीं। गौरतलब है कि करीना कपूर इस वक़्त प्रेगनेंट (Kareena Kapoor Pregnancy) हैं और उनका तिसरा ट्राईमेस्टर चल रहा है।
View this post on Instagram
करीना कपूर की प्रेगनेंसी से जुड़ी हर ख़बर की तरह यह बात भी चर्चा का विषय बन गयी, कि तीसरे ट्राईमेस्टर में इस तरह करीना का सफर करना कितना सेफ है? (Travelling in Pregnancy)
View this post on Instagram
प्रेगनेंसी की पहले 3 महीनों में बहुत अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इस दौरान गर्भपात यानि मिसकैरीज़ (Miscarriage Risk) का खतरा बहुत अधिक होता है।ऐसे समय में महिलाओं को कमज़ोरी, थकान और मतली या उल्टी (Pregnancy Symptoms in First Trimester) जैसी परेशानियां ज्यादा होती हैं। इसीलिए, इस दौरान यात्रा करने से मना किया जाता है। दूसरी तिमाही में यात्रा करना (Travelling in Pregnancy) थोड़ा सेफ होता है और तीसरी तिमाही यानि 6-9 महीने की अवधि में आमतौर पर 9वें महीने में यात्रा करने के लिए डॉक्टरी सलाह को ही आधार बनाया जाता है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को कुछ अन्य विशेष स्थितियों में भी सफर (When one should not travel in pregnancy) करने से मना किया जाता है। जैसे-
हालांकि, वहीं, दूसरी तरफ करीना कपूर की ही तरह कई महिलाओं को कई बार प्रेगनेंसी के दौरान यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।