hamburger icon
A
Read in English

ये है दुनिया के टॉप-10 देश, जहां होती है सबसे ज्यादा प्रीमैच्योर डिलीवरी, भारत की स्थिति आपको चौंका देगी

Top 10 Countries With the Most Premature Births: प्रीमैच्योर डिलीवरी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 नवंबर को वर्ल्ड प्रीमैच्योर डिलीवरी डे मनाया जाता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 17, 2025 9:50 AM IST

Top 10 Countries With the Most Premature Births: दुनिया भर में प्रीमैच्योर (समय से पहले) जन्म एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। प्रीमैच्योर डिलीवरी सिर्फ एक मेडिकल कंडीशन नहीं है, बल्कि सामाजिक-आर्थिक सवाल भी है। प्रीमैच्योर डिलीवरी क्यों होती है, इसके कारण क्या है और प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद मां और शिशु को क्या-क्या परेशानियां (Cauese of Premature delivery) हो सकती हैं, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल वैश्विक स्तर पर 17 नवंबर को वर्ल्ड प्रीमैच्योर डिलीवरी डे (World Premature delivery day) मनाया जाता है। एक नॉर्मल फुल टाइम डिलीवरी की तुलना मे प्रीमैच्योर बच्चों की देखभाल आर्थिक तौर पर थोड़ी महंगी होती है और कम संसाधन वाले देशों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, करीब 11 प्रतिशत नए जन्म लेने वाले शिशु दुनियाभर में समय से पहले पैदा होते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि यह समस्या केवल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों की नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दा है। वर्ल्ड प्रीमैच्योर डिलीवरी डे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के टॉप 10 देशों के बारे में, जहां पर प्रीमैच्योर डिलीवरी सबसे ज्यादा होती है।

दुनिया के टॉप-10 देश जहां होती है प्रीमैच्योर डिलीवरी

वैश्विक स्तर पर किन देशों में हर साल सबसे ज्यादा प्रीमैच्योर डिलीवरी होती है, उसका आंकड़ा और देश का नाम नीचे दिया गया है। हमने ये आंकड़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय स्वास्थ्य संगठन की आधिकारिक वेबसाइट से लिया है।

1. भारत- WHO के अनुसार प्रीमैच्योर डिलीवरी के मामले में भारत नंबर वन देश है। यहां हर साल 3,519,100 (लगभग 3.5 मिलियन) प्रीटर्म बच्चों का जन्म होता है।

2. चीन- इस लिस्ट में भारत के बाद चीन का नंबर आता है। चीन में हर साल 1,172,300 ऐसे बच्चे जन्म लेते हैं, जो प्रीटर्म हैं।

3. नाइजीरिया- नाइजीरिया में 773,600 प्रीटर्म जन्म हर साल होता है।

4. पाकिस्तान- पाकिस्तान जैसे मुल्क में जहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हैं, वहां हर साल 748,100 प्रीटर्म बच्चे पैदा होते हैं।

5. इंडोनेशिया- इस देश में 675,700 प्रीटर्म बच्चे पैदा होते हैं।

6. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)- अमेरिका में हर साल लगभग 517,400 प्रीटर्म बच्चे जन्म लेते हैं।

7. बांग्लादेश- बांग्लादेश में हर साल 424,100 प्रीटर्म जन्म होने का अनुमान है।

8. फिलीपींस- फिलीपींस में 348,900 प्रीटर्म बच्चे पैदा होते हैं।

9. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो- यहां हर साल 341,400 प्रीटर्म बच्चे जन्म लेते हैं।

10. ब्राजील- ब्राजील में हर साल 279,300 समय-से-पहले जन्म लेते हैं।

प्रीमैच्योर डिलीवरी में भारत का स्थान

प्रीमैच्योर डिलीवरी के मामले में भारत की बात करें, तो ये पहले स्थान पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 3.5 मिलियन बच्चे समय से पहले जन्म लेते हैं। यह दर्शाता है कि भारत में प्रीटर्म जन्मों की संख्या इसलिए बहुत अधिक है क्योंकि भारत में कुल जन्मों की संख्या बहुत बड़ी है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।