... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 12, 2023 11:24 AM IST
प्रेग्नेंसी से पहले और प्रेगनेंसी के दौरान तो अक्सर महिलाओंका वजन बढ़ जाता है और इसकी महिलाओं को ज्यादा टेंशन भी नहीं होती है। लेकिन डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं का ध्यान अपने बढ़े हुए वजन को कम करने में और फिट रहने में होता है। जिसके कारण उन्हें काफी टेंशन भी होती है। अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान है तो आज हम आपको दो ऐसे योगासान के बारें में बताएगें जिन्हें आप घर पर ही करके बड़ी आसानी से अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकती है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के बाद कौन से योगासन कर सकते हैं।
जब एक महिला एक बच्चे को जन्म देती है तो उसके बाद महिला में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं। जब एक महिला की नॉर्मल डिलीवरी होती है तो उसकी बॉडी को रिकवर होने में लगभग 5-6 हफ्ते लगते हैं वही सी-सेक्शन में लगभग आठ हफ्ते लगते हैं। साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हर महिला की बॉडी अलग होती है इसलिए रिकवर होने में भी इसे कम और ज्यादा का समय भी लग सकता है। लेकिन आप डॉक्टर के कहने पर कुछ समय के बाद योग या हल्की-फुल्की दूसरी कोई और फिजिकल एक्टिविटीज करके खुद को फिट रख सकती हैं। साथ ही योग की मदद से बॉडी का रिकवरी टाइम भी कम किया जा सकता है
ताड़ासन खड़े होकर किया जाना वाला आसन है। ताड़ासन करने से मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण दर्द से राहत मिलती है और साथ ही ताड़ासन करने से बॉडी की अच्छी खासी स्ट्रेचिंग भी होती है। ताड़ासन से बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने के कारण कई बार बॉडी को मूव करने में परेशानी होती है, तो इस आसन को करने से काफी लाभ मिलता है, प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को ये आसान करना चाहिए ये आसान करने से जल्द ही वजन कम होता है और आप फिट नजर आने लगती हैं।
बालासन करने से हमारा बल्ड सर्कुलेशन में सुधार होता है और साथ ही बल्ड सर्कुलेशन तेज भी होता है महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ते वजन को कम करने के लिए बालासन की सलाह दी जाती है क्योंकि बालासन करने से बहुत जल्द ही वजन कम होने लगता है। बालासन करने से शरीर में हो रहे दर्द से आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है। सोने से पहले इस आसान को करने की सलाह दी जाती है क्योंकि सोने से इस आसन को करने से तनाव दूर होता है।