C-section से डिलीवरी होने के बाद चीरे के निशान का ऐसे करें देखभाल

चीरे के निशान को जल्दी सही करना है, तो इन बातों का रखें ध्यान!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 23, 2017 12:55 PM IST

सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देने के बाद महिला को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खासकर सर्जरी यानी चीरे के निशान की अच्छी तरह देखभाल करनी होती है अन्यथा इन्फेक्शन, ब्लीडिंग या पस का खतरा हो सकता है।

सी सेक्शन के बाद आपको कम से कम एक हफ्ते तक हॉस्पिटल में रहना पड़ता है। आपके चीरे पर पट्टी बांध दी जाती है और समय-समय पर घाव को देखते हुए पट्टी चेंज भी की जाती है। यानी इस दौरान आपको हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा काफी देखभाल हो जाती है। लेकिन घर आने के बाद भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हालांकि आपको नहाने के लिए मना किया जाता है क्योंकि घाव के गीला होने से इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा होता है। इसलिए पट्टी और घाव को सूखा रखना जरूरी है। डिस्चार्ज होने के बाद आपको कुछ दवाएं दी जाती हैं और एक हल्की पट्टी कर दी जाती है। आप एक हफ्ते बाद इस पट्टी को उतार सकती हैं और नहा सकती हैं।

  • अगर आपको सेकंड्री ड्रेसिंग हुई है तो ध्यान रहे कि आप उसे गीला नहीं करें। हालांकि आप स्पोंज बाथ ले सकती हैं लेकिन पूरी सावधानी के साथ।
  • अगर चीरा आपकी स्किन के नीचे लगा है और वहां पसीना आता है, तो आप चीरे के ऊपर एक तौलिया रख सकती हैं ताकि पसीना घाव के अंदर नहीं जाए।
  • घर पर कोई भारी काम करने से बचें इससे आपको ज्यादा पसीना आ सकता है।
  • चीरा योनि के करीब होता है इसलिए सफाई करते समय आपको अधिक सावधान रहना चाहिए।
  • सेकंड्री ड्रेसिंग के एक हफ्ते बाद आपका डॉक्टर इसे हटा देगा। यानी अगर आपको टांके लगे होंगे, तो डॉक्टर उन्हें निकाल देगा।
  • ड्रेसिंग हटाने के बाद इन्फेक्शन से बचने के लिए ज्यादा देखभाल करें।
  • हिस्से को साफ करने के लिए हल्के साबुन का इस्तेमाल करें। रगड़े नहीं। केवल हिस्से को पानी से धोएं।
  • आपको इसे अलग से धोने की जरूरत नहीं। नहाते समय ही इसे साफ कर लें और सूखा लें।
  • आपका डॉक्टर आपको लगाने के लिए एंटीबैक्टीरियल जेल या पाउडर दे सकता है। इसे दिन में दो बार लगाएं।
  • भारी वजन उठाने से बचें। इससे चीरे पर दबाव पद सकता है और ठीक होने में समय लग सकता है।
  • अगर देखभाल के बावजूद इस हिस्से में ब्लीडिंग, रेडनेस या कोई अन्य परेशानी है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source