
... Read More
Pregnancy : सीजेरियन डिलीवरी के बाद फिट और हेल्दी होने के टिप्स।
नॉर्मल डिलीवरी से कहीं ज्यादा कष्टदायक सीजेरियन डिलीवरी (Cesarean delivery) होती है। नॉर्मल डिलीवरी में बेशक आपको प्रसव के दौरान दर्द अधिक झेलना पड़ता है, लेकिन आप एक-दो दिन में ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाते हैं। घर पर भी आप आराम से दो-तीन दिनों के अंदर ही चलने-फिरने लगते हैं, काम कर सकते हैं। लेकिन, सीजेरियन डिलीवरी के बाद आपको कई तरह की सावधानियां बरतनी होती हैं। आप जल्दी काम नहीं कर पाते, कोई भारी सामान नहीं उठा सकते, दवाओं का सेवन करना पड़ता है, रेस्ट करना होता है आदि। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि सीजेरियन डिलीवरी के बाद जल्द से जल्द शारीरिक रूप से स्वस्थ, ताकत महसूस कर सकें, शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकें, तो हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करके आप फिर से स्वस्थ और फिट हो सकती हैं। सीजेरियन डिलीवरी के कारण शुरू हुई किसी भी तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों (tips to recover from cesarean delivery in hindi) को जरूर शामिल करें...
सर्जरी के बाद अक्सर थकान अधिक महसूस होती है। ऐसा शरीर में आयरन की कमी से होता है। एनिमिया से बचना चाहती हैं, तो डाइट में आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें। आयरन युक्त मल्टी विटामिन सप्लीमेंट लें। इसके अलावा, अंडा, रेड मीट, हरी सब्जियां, पालक, ड्राई फ्रूट्स खाकर शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकती हैं।
Drinks in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, पूरे 9 महीने सेहत रहेगी दुरुस्त
फॉलिक एसिड और विटामिन बी 12 शरीर में कम ना हो, इसके लिए मीट, अंडा, दूध खाएं-पिएं। विटामिन सी शरीर में आयरन को अवशोषित करता है। आयरन युक्त टैबलेट लें। हर दिन संतरे का जूस पिएं। आयरन खून में कमी और विटामिन सी इंफेक्शन से लड़ने के साथ कमर दर्द भी दूर करता है।
मैग्नीशियम रिच फूड के सेवन से मांसपेशियां की लचक बनी रहती है। भोजन में मैग्नीशियम शामिल करने से सीजेरियन डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवर करने में आसानी होती है। केला, एवोकाडो, टोफू, काजू, डार्क चॉकलेट, बादाम खाएंगी, तो शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर होगी।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड में क्या होते हैं बदलाव
सीजेरियन डिलीवरी से आपने अपने बच्चे को जन्म दिया है, तो हड्डियों की सेहत का भी ख्याल रखें। इसके लिए बोन ब्रोथ यानी हड्डियों का सूप पिएं। इससे जल्दी रिकवरी होने में मदद मिलेगी। बोन ब्रोथ में मौजूद प्रोलाइन व ग्लाइसिन नामक अमीनो एसिड त्वचा को हील करते हैं। यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है। सीजेरियन के बाद कब्ज की समस्या परेशान करे, तो यह सूप जरूर पिएं।
एलोवेरा से सर्जरी वाला टांका, घाव, इंफेक्शन और त्वचा की परेशानी जल्दी ठीक होती है। सीजेरियन के बाद आप घाव को भरने के लिए एलोवेरा जेल के साथ भी ड्रेसिंग कर सकती हैं या फिर एलोवेरा क्रीम भी एक बेहतर ऑप्शन है, घावों को जल्दी भरने के लिए।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद संक्रमण से बचना है, तो यूं रखें अपना ख्याल