hamburger icon
A
Read in English

सी सेक्शन से ठीक 1 दिन पहले जरूर करें ये काम, डिलीवरी के बाद न कमर दर्द होगा न कमजोरी आएगी

 डिलिवरी से पहले ही आप कुछ तैयारियां कर लें ताकि आपको बाद में दर्द और कमर दर्द जैसी तकलीफों से बच सकें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 8, 2024 8:55 PM IST

How to prevent post delivery complications: बच्चे का जन्म किसी भी महिला के लिए एक खुशीभरा लेकिन कठिन समय होता है। डिलवरी नॉर्मल हो या सीजेरियन दोनों ही स्थितियों में महिला को दर्द और तकलीफ से गुजरना पड़ता है। खासकर सी-सेक्शन या सीजेरियन डिलिवरी के बाद महिलाओं को कई तरह की तकलीफें हो सकती हैं। कमजोरी, टांकों में इंफेक्शन का खतरा, पैरों में दर्द और पीठ में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए जहां सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं वहीं, डिलिवरी से पहले भी खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखने से आप इन तकलीफों को कम कर सकती हैं।

सी सेक्शन से पहले क्या करना चाहिए ?

सीजेरियन डिलिवरी के लिए की जाने वाली सर्जरी एक बड़ा ऑपरेशन है और इससे रिकवर करने में आपको काफी समय लग सकता है। आमतौर पर रिकवरी में 2 महीने का समय लग सकता है।  डिलिवरी से पहले ही आप कुछ तैयारियां कर लें ताकि आपको बाद में दर्द और कमर दर्द जैसी तकलीफों से बच सकें। इस काम के लिए आप अपने घर के अन्य सदस्यों की भी मदद ले सकते हैं।

क्या खाएं और क्या नहीं

जिस दिन आपका सीजेरियन है उससे पहले अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। आप हल्का-फुल्का और पचने में आसान खाना खाएं। एक दिन पहले ज्यादा खाना खाने से आपको सर्जरी से पहले पेट में दर्द अधिक हो सकता है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि एक दिन पहले आपकी डाइट हल्की हो।

सीजेरियन से पहले 6-9 घंटे तक प्रेगनेंट महिला को भूखा रहना पड़ता है। इसीलिए, अगर आपका सी-सेक्शन का समय पहले से तय है तो आप 8-10 घंटे पहले ही खाना खा लें ताकि अगले दिन आपको ज्यादा तकलीफें ना हों

पानी कब और कितना पीना चाहिए

सी-सेक्शन डिलिवरी सेपहले पानी और लिक्विड का सेवन भी काफी समय पहले बंद करा दिया जाता है।  सर्जरी से पहले 4-6 घंटे पहले लिक्विड और यहां तक कि पानी पीने से भी बचना चाहिए।

बाउल खाली करें

सी-सेक्शन से एक दिन पहले डॉक्टरों द्वारा आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सही तरीके से काम करने और बाउल को क्लीन करने के लिए गोलियां दी जाती हैं। इससे स्टूल आसानी से पास हो जाता हैऔर बाउल खाली हो जाता है। इसीलिए अगर आपको कॉन्स्टिपेशन की शिकायत है तो पहले से इस तरह के उपाय करें कि आपका बाउल क्लीन हो सके। अगर ऐसा नहीं होता तो अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी आपको दवाएं दी जा सकती हैं।

आराम करें

सी-सेक्शन सर्जरी के दौरान रिलैक्स और टेंशन-फ्री रहना जरूरी है। इसीलिए, एक दिन पहले से खूब आराम करें। 8-9 घंटें की नींद सोएं और दिन में भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए आराम करें। खुद का थकाने वाले काम ना करें। म्यूजिक सुनें, पानी पीएं और  खुश रहें।

ऑपरेशन के बाद दर्द और तकलीफ कम करने के लिए उपाय

बिना डॉक्टरी सलाह के बिस्तर से उठने या करवट लेने से बचें। पहले 24 घंटें में महिला को बहुत अधिक दर्द महसूस हो सकता है। इसीलिए, कोई भी लापरवाही करने से बचें।

बच्चे को पहली बार गोद में ले रही हैं तो नर्स या डॉक्टर की मदद ले सकती हैं।

6 घंटे बाद आपको थोड़ा पानी पीने की सलाह दी जा सकती है।

24 घंटे के बाद ही आपको लिक्विड फूड्स खाने को दिया जाएगा इसीलिए उससे पहले कुछ सॉलिड ना खाएं।

सर्जरी के बाद कम से कम 7 दिनों तक नहाने से मना किया जाता है। अगर डॉक्टर आपको नहाने की सलाह देते हैं तो आपको नहाते समय अपनी सर्जरी वाली जगह को पानी से बचाएं।

साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

हेल्दी डाइट लें। खट्टे फल जैसे आंवला और मौसमी का जूस पीएं। दूध पीएं और रोटी-सब्जी, दाल-चावल के साथ सलाद का सेवन करें।

पानी पीएं और हाइड्रेटेड रहें।