सक्सेसफुल IVF ट्रीटमेंट के लिए पहले ही ट्राई कर लें ये आयुर्वेदिक उपाय, दूर होगा बांझपन का खतरा

Ayurveda For Infertility: निसंतानता से परेशान लोग आजकल आयुर्वेद पर भरोसा कर रहे हैं और यहां तक कि आईवीएफ से पहले भी कुछ तरीके हैं जिनको अपनाकर आईवीएफ ट्रीटमेंट की संभावना को बढ़ाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 7, 2025 8:38 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Infertility and IVF: बांझपन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और प्रजनन दर लगातार कम हो रही है। इससे निपटने के लिए कपल्स को IVF का सहारा लेना पड़ता है लेकिन जरूरी नहीं है कि उन्हें पहली बार में ही सफलता मिल जाए। आईवीएफ की सफलता दर मात्र 20 से 30 प्रतिशत है और अगर आपका शरीर पहले से इसके लिए तैयार नहीं है तो गर्भधारण करने के बाद भी गर्भपात हो सकता है। इसलिए आईवीएफ कराने से पहले अपने शरीर को उसके अनुकूल बनाना बहुत जरुरी है। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि उनके पास कई ऐसे पेशेंट आते हैं जिनकी उम्र बहुत ज्यादा हो चुकी है और कुछ ऐसी समस्या है जिसकी वजह से वह कई प्रयासों के बाद भी माँ नहीं बन पा रही हैं। आपको यह बात समझनी होगी कि आईवीएफ के माध्यम से केवल निषेचन का कार्य हो पाता है उसके बाद की गर्भावस्था एक महिला के गर्भाशय में ही होती है जिसके लिए उसका हर प्रकार से स्वस्थ होना बेहद जरूरी है।

IVF कराने से पूर्व किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

खाने पीने में बदलाव: अगर आप IVF कराने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले आपको अपने आहार में जरुरी परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। आप अपने आहार में हरे और ताजे फल एवं सब्जियां शामिल करें। इसके अलावा आप साबुत अनाज, हेल्थी फैट, आदि को भी अपने डाइट में शामिल करें। आहार में परिवर्तन लाकर आप अपने हॉर्मोन्स को संतुलित रख सकते हैं। यह आपके एग और स्पर्म की क्वालिटी में सुधार ला सकते हैं और इससे आपका सम्पूर्ण स्वास्थ्य अच्छा रहता है। गर्भधारण के लिए आपके शरीर में फॉलिक एसिड,ओमेगा 3 फैटी एसिड ज़िंक, आदि का उचित मात्रा में होना आवश्यक है, इसलिए अपनी डाइट में इन्हें शामिल करें। आईवीएफ की सफलता के लिए आपका वजन नियंत्रित होना चाहिए।

पर्याप्त नींद और व्यायाम

आप डॉक्टर से संपर्क करके अपने स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ले फिर नियमित रूप से एक घंटे व्यायाम या योग आदि करें। आईवीएफ को सफल बनाने में आपके स्वास्थ्य का बहुत योगदान होता है इसलिए शारीरिक गतिविधि में भाग लें लेकिन बहुत हार्ड एक्सरसाइज भी न करें। रोजाना करीब 7 से 8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद लेने से आपके हॉर्मोन्स संतुलित रहते हैं और ऐसे में आईवीएफ के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

तनाव कम करें

आईवीएफ सफल होने के लिए आपका तनाव मुक्त होना बहुत जरुरी है क्यूंकि तनाव से आपके हॉर्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं और इससे गर्भपात की सम्भावना बढ़ जाती है। तनाव कम करने के लिए आप मैडिटेशन कर सकते हैं या अपने पसंदीदा कार्य करने में समय व्यतीत करें जिससे आपका दिमाग रिलैक्स हो सके और तनाव कम हो।

धूम्रपान व शराब छोड़ें

शराब और सिगरेट आपकी फर्टिलिटी पर नाकारात्मक असर डालता है इसलिए इसका सेवन न करें। धूम्रपान से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है इसलिए आईवीएफ की तैयारी से पूर्व आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि उन्होंने आयुर्वेदिक दवाई द्वारा कई महिलाओं के गर्भाशय और सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक किया है जिससे IVF की सफलता दर बढ़ जाती है। आयुर्वेद आपके शरीर को प्राकृतिक तरीके से समन्वय अवस्था में लाता है जिससे प्रेगनेंसी हेल्थी होती है और गर्भपात का खतरा कम हो जाता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source