Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Boost Immunity in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के उपाय

Boost Immunity in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे उन्हें कुछ सेहत संबंधित समस्याएं होने लगती हैं, इसमें सांस से जुड़ा संक्रमण भी शामिल है। कोरोना काल में किसी भी तरह के रोग और संक्रमण से खुद को बचाए रखने के लिए आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के बारे में सोचना होगा।

Boost Immunity in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के उपाय
प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनाएं ये उपाय। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : May 19, 2020 2:24 PM IST

Boost Immunity in Pregnancy: कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) में प्रेग्नेंट महिलाएं (Pregnant women) अपनी सेहत और गर्भ में पल रहे शिशु को लेकर काफी चिंतित हैं। उनके मन में बार-बार ये ही सवाल उठता है कि क्या कोरोनावायरस उनके जरिए उनके बच्चे तक पहुंच सकता है? डब्लूएचओ (WHO) ने कहा है कि प्रेग्नेंट महिलाओं के एम्नियोटिक फ्लूइड और ब्रेस्ट मिल्क में इस वायरस के होने के संकेत नहीं मिले हैं, ऐसे में गर्भ में पल रहे बच्चे या गर्भवती महिलाओं को इससे खतरा अधिक नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना फिर भी जरूरी है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे उन्हें कई तरह की सेहत संबंधि समस्या होती हैं, जिसमें सांस से जुड़ा संक्रमण भी शामिल है।

इन दिनों इम्यून सिस्टम (Immune system) भी कमजोर हो जाता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से आपके साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु की भी सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Boosting Immunity in Pregnancy) करना जरूरी है। नीचे बताए गए उपायों से आप गर्भावस्था के दौरान अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Tips to boost Immunity in pregnancy) को मजबूत बना सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के उपाय

जमकर सोएं 

सारा दिन आप घर के कामों में व्यस्त रहती हैं, तो थोड़ा आराम भी करें। तनाव और थकान इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाते हैं। प्रेग्नेंसी के दिनों में महिलाओं को पर्याप्त नींद लेनी जरूरी है ताकि थकान, तनाव, चिंता से मुक्ति मिले और इम्यून सिस्टम (Boosting Immunity during Pregnancy) भी मजबूत बने।

Also Read

More News

हेल्दी फूड खाएं

स्वस्थ गर्भावस्था के लिए हेल्दी फूड का सेवन करें। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में खाने का बेहद महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें। विटामिन्स और मिनरल्स युक्त खाद्य पदार्थों और फलों का सेवन करें साथ ही शुगर का सेवन कम करें जिससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर नहीं होता है।

Healthy Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पेरिनियल मसाज आसान बनाती है डिलीवरी, जानें क्या है पेरिनियल मसाज और इसके फायदे

हंसेंगी से बूस्ट होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता 

हंसने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, इसलिए खूब हंसे। हंसने से आपका तनाव कम होता है और खुशी बढ़ती है जो कि मजबूत इम्यून (Immunity during Pregnancy) सिस्टम के लिए लाभकारी होती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को हमेशा हंसना चाहिए और खुश रहना चाहिए।

डायट में शामिल करें विटामिन डी 

विटामिन डी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को बीमारियों से बचाता है। शिशु और मां की हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

प्रेगनेंसी में तरबूज खाने से इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा, रखें इस बात का ख्याल

विटामिन ए भी है जरूरी

आप विटामिन डी के साथ ही विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन करें। आम, शकरकंद, गाजर, बादाम आदि विटामिन ए से भरपूर होते हैं। ये सभी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। बच्चों को जन्मजात बीमारियों से बचाते हैं। बादाम खासकर खाएं, क्योंकि इससे शिशु के दिमाग का विकास सही तरीके से होगा।

प्रेग्नेंट महिलाएं यूं करें कोरोना से अपना बचाव

ऐसा नहीं कि प्रेग्नेंसी में आप कोरोना से संक्रमित नहीं हो सकती हैं। आपको भी आम लोगों की ही तरह सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य हाइजीन टिप्स को फॉलो करना होगा।

घर पर किसी भी सामान को छूती हैं, तो सैनिटाइजर या साबुन से हाथ जरूर साफ करें।

घर से बाहर ना ही निकलें तो आपके लिए अच्छा है।

हॉस्पिटल डॉक्टर से मिलने जाना है, तो प्रॉपर केयर के साथ जाएं। मास्क, ग्लब्स पहनें। अपने साथ सैनिटाइजर रखें।

घर से बाहर चेहरा, बाल, आंख, नाक, मुंह को बार-बार छूने से बचें।

बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम या फिर सांस लेने में तकलीफ महसूस हो, तो अपने डॉक्टर से तुरंत बात करें।

Lychee Benefits: क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को लीची खानी चाहिए? जानें लीची खाने के फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Post pregnancy Weight Loss: स्मृति खन्ना ने डिलीवरी के 1 सप्ताह बाद ही घटाया वजन, आप भी करें ट्राई ये 3 टिप्स

About the Author

... Read More