
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 6, 2020 6:39 PM IST
घर पर कर रही हैं प्रेग्नेंसी टेस्ट, तो बरतें ये सावधानियां।© Shutterstock.
Tips for Pregnancy Test: पीरियड्स जब एक महीना से ज्यादा ना हो, तो अक्सर महिलाएं सोच बैठती हैं कि कहीं वे प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई हैं। और इस बात को जांचने के लिए मार्केट से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट खरीद कर ले आती हैं। कई बार जल्दबाजी में प्रेग्नेंसी टेस्ट करने से रिजल्ट गलत आ जाता है। छोटी-छोटी गलतियां करने से परिणाम पर असर पड़ता है। गलती करने से आप प्रेग्नेंट होंगी भी तो रिजल्ट नेगेटिव दिखा सकता है। इससे पता नहीं चल पाता कि आप मां बनने वाली हैं या नहीं।
कई बार किट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन (things to remember during pregnancy test) नहीं करने से भी परिणाम सही या गलत हो जाते हैं। आपको भी लग रहा है कि आप प्रेग्नेंट हैं, तो नीचे बताई गई बातों का ध्यान (Tips for Pregnancy Test) जरूर रखें और इन गलतियों को करने से बचें, तो आपको सही रिजल्ट सौ प्रतिशत मिलेगा।
कुछ महिलाएं पीरियड्स होने में पांच से दस दिन देर नहीं होता कि प्रेग्नेंसी टेस्ट (Tips for Pregnancy Test) करने लगती हैं। जब आपके पीरियड्स एक महीना ना आए, तो ही टेस्ट करें। इससे पहले कुछ शक हो रहा हो, तो डॉक्टर से बात कर लें। टेस्ट तभी करें, जब आपके पीरियड्स मिस हो गए हों।
कुछ महिलाएं किट पर लिखे दिशा-निर्देशों को पढ़ती भी नहीं हैं और टेस्ट (Tips for Pregnancy Test at home) करने के बाद बार-बार देखती हैं कि रिजल्ट पॉजिटिव तो नहीं। टेस्ट किट में साफ तौर से निर्देश दिए होते हैं कि आपको कितनी देर में रिजल्ट पता चल जाएगा। अगर प्लस का निशान आता है, तो आप प्रेग्नेंट हैं। जितना समय निर्देश में दिया है उतनी देर तक टेस्ट रिजल्ट देखने के लिए रुकें।
कई बार महिलाएं टेस्ट करने के बाद चली जाती हैं और दो घंटे बाद भी देखती हैं कि कहीं रिजल्ट बदल तो नहीं गया। ऐसा प्रेग्नेंसी किट (Tips for Pregnancy Test) में नहीं होता। सिर्फ 5 मिनट में ही नेगेटिव या पॉजिटिव परिणाम पता चल जाता है, उसके बाद किट खराब हो जाता है। दोबारा चाहती हैं टेस्ट करना तो नया प्रेग्नेंसी टेस्ट किट से जाचें।
प्रेग्नेंसी में सिजेरियन से बचने के लिए करें ये 4 काम, नॉर्मल डिलीवरी में मिलेगी मदद
कई बार पॉजिटिव टेस्ट भी गलत हो जाता है। इसकी वजह होती है खराब क्वालिटी की टेस्ट किट का इस्तेमाल (Tips for Pregnancy Test) करना। कई बार आप प्रेग्नेंट होती हैं, लेकिन मिसकैरेज होने के कारण प्रेग्नेंसी खराब हो जाती है, पर टेस्ट पॉजिटिव आता है। इसके लिए आप दोबारा से टेस्ट कर सकती हैं। यदि फिर भी पॉजिटिव आए, तो आप प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में डॉक्टर से जरूर मिलें।
टेस्ट का सही परिणाम सुबह के पहले यूरिन से आता है। यदि आप सुबह उठकर टेस्ट नहीं कर पाती हैं, तो दोबारा पेशाब करने के लिए पानी अधिक ना पिएं। इससे टेस्ट पर फर्क पड़ता है।
Miscarriage Problem: बार-बार गर्भपात होने से बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा
Iodine Deficiency in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में आयोडीन की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां
सही रिजल्ट पाना है, तो प्रेगनेंसी किट का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां
प्रेगनेंट हैं या नहीं, बताएंगे ये होममेड ईजी प्रेगनेंसी टेस्ट