
... Read More
डिलीवरी के बाद वजन कम करने के आसान तरीके। © Shutterstock.
Tips for post pregnancy weight loss: प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना सामान्य बात है। वजन नहीं बढ़ना कई बार चिंता का विषय होता है। अधिकतर महिलाएं प्रेग्नेंट होते ही अपने बढ़ते वजन को देखकर परेशान होने लगती हैं। उन्हें लगने लगता है कि वो पोस्ट प्रेग्नेंसी पहले जैसा फिगर कैसे पा सकेंगी। डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए महिलाएं कई तरीके आजमाकर देखती हैं, लेकिन फायदा नहीं होता है। डिलीवरी के बाद वजन कम (Losing weight after pregnancy) नहीं कर पा रही हैं, तो परेशान ना हों। आप कुछ हेल्दी पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस टिप्स (post pregnancy weight loss tips) को फॉलो करके देखें, कुछ ही महीनों में दोबारा से पहले जैसा फिगर (Tips for post pregnancy weight loss) पा लेंगी।
कई बार महिलाएं अपने बच्चे को दूध बहुत कम पिलाती हैं। कुछ को दूध ही नहीं बनता, तो कुछ बच्चे ही दूध पीने की आदत विकसित नहीं कर पाते। लेकिन, चाहे जो भी हो आप ब्रेस्ट फीड जरूर कराएं। ब्रेस्ट फीड कराने से आपके ब्रेस्ट का शेप खराब नहीं होगा, बल्कि शरीर पर जमी चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। दूध पिलाने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है। मां का दूध बच्चे के लिए शुरुआती 6 महीने में कितना जरूरी है, यह तो आपको पता ही होगा। बच्चे का मुख्य भोजन आपका दूध ही है। उसी से बच्चे को पोषण मिलता है, उसका शारीरिक विकास होता है।
डिलीवरी के बाद सोच-समझकर ही खाएं। कुछ भी खाने से बचें। अधिक कैलोरी खाने में शामिल न करें। वजन कम करने (postpartum weight loss tips) के लिए आहार में बिल्कुल भी लापवाही नहीं बरतनी चाहिए। हेल्दी और संतुलित डायट लें। ऐसा करने से बच्चे को आपके दूध के जरिए संपूर्ण पोषण तो मिलेगा ही, आप भी फिट रहेंगी। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, ओमेगा3 फैटी एसिड, कैल्शियम आदि से भरपूर भोजन करें। इसके ऊर्जा मिलेगी और बॉडी भी फिट रहेगा। चाहें तो डायटिशन से सलाह ले लें।
दिन भर में खूब पानी पिएं। पानी शरीर को हाइड्रेट तो रखता ही है, शरीर में गर्मी भी लाता है। इससे शरीर में कैलोरी को बर्न होने में मदद मिलती है। पानी पीने से यूरिन अधिक आएगा, जिससे शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं और आप कई बीमारियों से बची रहती हैं। शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को तेजी से घटाना चाहती हैं, तो आप सुबह-शाम गुनगुने पानी में निम्बू का रस मिलाकर (Tips for post pregnancy weight loss) भी पी सकती हैं।
Pregnancy Care: प्रेगनेंसी में सुबह आते हैं चक्कर, होता है सिर दर्द? मॉर्निंग सिकनेस की इस परेशानी से बचने के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे
हर दिन आधा घंटा जरूर टहलें। डिलीवरी के तुरंत बाद भारी एक्सरसाइज करने से बचें। टहलने से शरीर को आराम मिलने के साथ ही वजन भी घटता है। तनाव दूर होता है।
बच्चे और घर के बाकी सदस्यों पर ध्यान देने के चक्कर में खुद के बारे में न भूल जाएं। डिलीवरी के बाद अपनी बॉडी को शेप में लाना चाहती हैं और पहले जैसी ही दिखना चाहती हैं, तो आपको अपने स्ट्रेस को कम करें। तनाव आपके रक्त में होने वाले कार्टिसोल नामक हार्मोन की वृद्धि करता है, जिसके कारण आपका वजन कम होने में समस्या हो सकती है। इसके साथ ही एड्रेनालाइन नामक हॉर्मोन की भी वृद्धि होती है, जिसके कारण वजन तो बढ़ता ही है, तनाव, उदासी और चिड़चिड़ापन भी बढ़ने लगता है, इसलिए सबसे पहले तनाव को कम करने के बारे में सोचें।
Lychee Benefits: क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को लीची खानी चाहिए? जानें लीची खाने के फायदे
क्या गर्भावस्था में नारियल पानी पीना हेल्दी होता है? जानें नारियल पानी के फायदे
Tips for Pregnancy Test : घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के सही तरीके एवं सावधानियां
प्रेग्नेंसी में होने वाले मोटापे से लगता है आपको डर? तो नियमित रूप से करें ये 4 योगासन
Iodine Deficiency in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में आयोडीन की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां