• हिंदी

प्रेगनेंसी के 8वें महीने में खाएंगी ये चीजें, तो हो सकती है आपके लिए मुसीबत

प्रेगनेंसी के 8वें महीने में खाएंगी ये चीजें, तो हो सकती है आपके लिए मुसीबत
प्रेगनेंसी के आठवें महीने में न खाएं ये चीजें। © Shutterstock.

डॉक्टरों का मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पूरी तरह से शराब से बचना चाहिए। गर्भवती होने पर शराब पीना बच्चे को नुकसान पहुंचाता सकता है।

Written by Anshumala |Published : February 2, 2019 3:16 PM IST

प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ख्याल देने की जरूरत होती है क्योंकि गर्भ में पल रहे शिशु को भी मां जो खाती-पीती है, उसी से पोषक तत्व प्राप्त होता है। इससे शिशु का विकास सही तरीके से होता है।खासकर, प्रेगनेंसी के फर्स्ट और अंतिम तिमाही में अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कई बार आठवें महीने के कुछ महिलाएं खाना-पीना छोड़ देती हैं या कुछ भी खा लेती हैं,। उन्हें लगता है कि अब तो आखिरी महीना ही बचा है, बच्चे का ग्रोथ भी हो चुका है, तो अब खानपान में क्या परहेज करना। पर आपकी यह सोच ठीक नहीं है।

आठवें महीने में आपको खासकर के आयरन और कैल्शियम से समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। रक्त हानि प्रसव का एक हिस्सा है और आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप अपने आहार में पर्याप्त आयरन शामिल करें।

नवजात शिशुओं का ब्लड प्रेशर हो सकता है लो, जानें ऐसी स्थिति में क्या करें

Also Read

More News

कैल्शियम आपके और बच्चे की हड्डियों को मजबूत रखता है, इसलिए इसे भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, खुबानी, ड्राई फ्रूट, अंडे की जर्दी, मछली, दुग्ध उत्पाद और केले का सेवन करना चाहिए।

प्रेगनेंसी के आठवें महीने में इन चीजों को खाने से बचें

1. कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।

2. पपीते में लेटेक्स होता है जो प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में मिस्कैरिज का रिस्क को बढ़ाता है। इसमें पपैन और पेप्सिन भी शामिल हैं जो भ्रूण का विकास नहीं होने देते। डॉक्टर्स पूरी गर्भवस्था के दौरान कच्चा पपीता न खाने की सलाह देते हैं।

क्या पहला बच्चा सिजेरियन से होने के बावजूद दूसरे बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है?

3. अनपाश्चराइज्ड बकरी, गाय और भेड़ के दूध को पीने से बचें। गर्भावस्था के दौरान बकरी का दूध बहुत जोखिम भरा होता है, क्योंकि यह टोक्सोप्लाज्मोसिस से भरा हुआ होता है।

4.चाइनीज फूड में एमएसजी होता है यानी मोनो सोडियम गूलामेट, जो भ्रूण के विकास के लिए हानिकारक है। इसके चलते काई बार जन्म के बाद भी बच्चे में डिफेक्ट्स दिख सकते हैं। इसमें मौजूद सोया सॉस में नमक की भारी मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है और गर्भवती महिला के लिए बेहद खतरनाक है।

5. डॉक्टरों का मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पूरी तरह से शराब से बचना चाहिए। गर्भवती होने पर शराब पीना बच्चे को नुकसान पहुंचाता सकता है।

6. इसके अलावा अनानास, कच्चा अंडा, कच्चा मांस, आर्टिफिशल स्वीटनर, सीफूड, रेडीमेड फूड, फ्रोजन फूड, बहुत अधिक नमक, हर्बल टी आदि के सेवन से भी बचना चाहिए। कोशिश करें कि कोई भी आहार का सेवन करते समय अपने डॉक्टर से जरूर राय ले लें।

गर्भस्थ शिशु को सेरेब्रल पैल्सी का शिकार बनने से बचाएं