गर्भधारण से पहले हर कपल को करनी चाहिए इन 5 बातों पर चर्चा

बच्चा आने के बाद ज़िंदगी में कुछ खूबसूरत बदलाव आते हैं तो वहीं कई तरह की ज़िम्मेदारियां भी बढ़ती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 10, 2018 7:49 PM IST

माता-पिता बनना हर कपल के लिए ज़िंदगी के सबसे अच्छे अनुभवों में से होता है। बच्चा आने के बाद ज़िंदगी में कुछ खूबसूरत बदलाव आते हैं तो वहीं कई तरह की ज़िम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। ऐसे में आपका रिश्ता, पारीवारिक माहौल और घर की व्यवस्था भी इससे प्रभावित होगी। इसीलिए अगर आप बच्चे के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले आपस में कुछ बातों में चर्चा ज़रूर करें और इससे जुड़े फैसले और प्लान भी ज़रूर बनाएं। याद रखें सुखी परिवार वही है जहां हर छोटी-बड़ी परेशानी पर सबके बीच तालमेल हो।

  1. बच्चे के बाद कौन नौकरी करेगा और कौन ब्रेक लेगा- बच्चे को संभालने का काम चौबीस घंटे का है। आप बच्चे और काम को कैसे संभालेंगे? आप जिम्मेदारियां कैसे बांटेंगे? आपको किस तरह की हेल्प की जरूरत होगी? वास्तव में आपको इन विषयों पर बात करनी चाहिए कि किस तरह आप दोनों बच्चे और काम को संभाल सकेंगे।
  2. बच्चे को खिलाने-पिलाने में मदद- ब्रेस्टफीडिंग मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी है। इस विषय पर अपनी पति से बात करें। मसलन अगर आप ऑफिस जाएंगी, तो क्या आपका पति बच्चे को फार्मूला फीडिंग करा सकते है या नहीं। इस पर चर्चा करें कि कौन सा फार्मूला मिल्क बच्चे के लिए सही होगा। कुल मिलाकर इस बात को समझने की कोशिश करें कि बच्चे को पोषण कैसे दिया जाएगा।
  3. बच्चे की देखभाल और सोने का समय - कुछ पेरेंट्स बच्चों को अपने पास सुलाना पसंद करते हैं लेकिन कुछ बच्चे को पालना या एक अलग कमरे में सुलाते हैं। आपको इनके नुकसान और फायदों को लेकर बात करनी चाहिए। समझें कि इससे आपका कम्फर्ट कैसा प्रभावित होगा और इसके लिए आपके पास बेहतर विकल्प क्या है।
  4. बच्चे का रख-रखाव- बच्चे के डायपर चेंज करना, फीडिंग, नहलाना, कपड़े पहनना आदि को लेकर आप किस तरह की योजना बनाएंगे। बच्चे के बीमार होने पर कौन छूटती करेगा। बच्चे को डेकेयर कौन छोड़ेगा। इन सभी चीजों का लेकर प्लान करें।
  5. परवरिश का तरीका - ट्रेडिशनल विनिंग या बेबी-लेड विनिंग, हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग या चाइल्ड-लेड पेरेंटिंग। आपको इस पर बात करनी चाहिए कि आप अपने बच्चे को कैसे पालना चाहते हैं। अगर आप दोनों की राय विरोधाभासी है, तो यह आपकी किसी भी तरह से मदद नहीं करेगा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source