Tips for conceive in hindi: आपकी कंसीव करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं ये 9 कारक, दूसरा कारक हर महिला की परेशानी

क्या अपने कभी खुद सोचा है की शायद आप ही कुछ ऐसी गलती करते हैं जिसे आपको गर्भधारण में बाधा आ सकती है या फिर कुछ ऐसी चीजें, जो आपकी गर्भधारण करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 14, 2021 2:36 PM IST

things that affect your chances of conceiving in hindi: हर दंपति की ख्वाहिश होती है कि जीवन में वह एक न एक बार मां -बाप (parents) जरूर बनें और हर कपल का ये एक सपना होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है, जो कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन उन्हें ये सुख हासिल नहीं होता है। ऐसे में रिश्तेदार और दोस्त बहुत सी सलाह देने लगते हैं कि फलाने पंडित के पास जाने से बच्चे हो जाते हैं, इस पेड़ की पूजा करने से बच्चे हो सकते हैं। हालांकि इन सब चीजों से कुछ नहीं होता है।

क्या अपने कभी खुद सोचा है की शायद आप ही कुछ ऐसी गलती करते हैं जिसे आपको गर्भधारण में बाधा आ सकती है या फिर कुछ ऐसी चीजें, जो आपकी गर्भधारण करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसी कुछ चीजे होती हैं, जो आपके गर्भधारण (conceive) करने की क्षमता को प्रभावित करती है। कुछ ऐसी चीजे भी होती हैं, जो गर्भधारण के समय नहीं करनी चाहिए और कुछ जो करनी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजे हैं, जो आपको करनी चाहिए और जो नहीं करनी चाहिए।

गर्भधारण को प्रभावित करने वाले कारक (things that affect your chances of conceiving)

1. BMI का रखें ध्यान

जो कपल गर्भधारण के लिए प्रयास करते हैं उन दोनों की लाइफ में एक हेल्दी डाइट होनी चाहिए। साथ ही उन्हें अपने बीएमआई का ध्यान रखना चाहिए और एक हेल्दी बीएमआई मेंटेन करना चाहिए, जो कि गर्भधारण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

2. सभी पोषक तत्वों का रखें ख्याल

9 महीने तक हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए महिलाओं को विभिन्न पोषक तत्वों जैसे आयरन, फोलिक एसिड, माइक्रो और मैक्रो न्यूट्रिएंट्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्हें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो उन्हें ये सभी पोषक तत्व प्रदान करें।

3. हार्मोन इंबैलेंस पर भी रखें नजर

पुरुषो में ज्यादा वजन उनके हार्मोनल बैलेंस को खराब कर सकता, जिससे उनकी स्पर्म की क्वालिटीखराब हो सकती है और गर्भधारण में समस्या हो सकती है।

4.ये चीजें होनी चाहिए डाइट में शामिल

गर्भधारण के लिए अपनी डाइट में आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे सब्जी, फल, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स।

5. ये समस्याएं पैदा कर सकती हैं परेशानियां

पीसीओस, एंडोमेट्रिओसिस और एसटीडी जैसी स्वास्थ्य परेशानियों के कारण महिलाओं में बांझपन की समस्या हो जाती है।

6. ये कारक भी जिम्मेदार

महिला हों या पुरुष तनाव, अनियमित नींद, स्मोकिंग, शराब और खराब डाइट भी गर्भधारण की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है

7.खाने में रखें दो-3 प्रकार की सब्जियां

गर्भधारण के लिए कपल्स को अपने खाने फिर चाहे वो दोपहर का हो या रात हमेशा 2 -3 प्रकार की सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

8.इतने टाइम खाएं नट्स

गर्भधारण के लिए महिलाओ को दिन में 2 बार फल और नट्स का सेवन करना चाहिए।

9.कैल्शियम का रखें खास ख्य़ाल

गर्भधारण के लिए महिलाओ को कैल्शियम की ज़र्रोरत होती है जिसके लिए शाकाहारी लोगो को दूध और दूध से बनी चीज़ो का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source