प्रेगनेंसी में अगर वजन नहीं बढ़ा तो क्या यह परेशानी की बात है?

प्रेगनेंसी में ना दिखें ये शारीरिक बदलाव तो परेशान ना हों !

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 12, 2018 10:26 AM IST

प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई शारीरिक बदलाव से गुजरना पड़ता है। जाहिर है गर्भावस्था में हार्मोनल असंतुलन के कारण भी महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था में आपको सावधान रहना जरूरी है लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनके बारे में सोचकर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

1. रक्त स्राव- कई महिलाओं को अनियोजित गर्भावस्था हो जाती है। ऐसी महिलाएं पीरियड्स की तारीख आने के दौरान ब्लीडिंग होने से घबरा जाती हैं। आपको बता दें कि अगर आप गर्भवती हैं और पीरियड्स की तारीख के दिनों अगर आपको बहुत ज्यादा ब्लीडिंग नहीं हुई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसा बहुत से महिलाओं के साथ होता है।

2. लीकिंग ब्रेस्ट- अधिकतर महिलाओं को इस बात की जानकारी तो है कि बच्चे के जन्म के बाद ही ब्रेस्ट से मिल्क आता है लेकिन पहली बार गर्भवती हुई कई महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बच्चे के जन्म लेने से पहले भी महिलाओं के ब्रेस्ट से मिल्क डिस्चार्ज होने लगता है। जिस वजह से वो घबरा जाती हैं।

3. डिस्चार्ज- गर्भावस्था में कई तरह का डिस्चार्ज होना आम बात है और कई बार हर तरह के कलर के डिस्चार्ज का कुछ मतलब होता है। आमतौर पर कई मामलों में महिलाओं को सफेद डिस्चार्ज होता है और योनि में खुजली होती है लेकिन पहली बार ऐसा होने पर आपको परेशान नहीं होना चाहिए।

4. वजन नहीं बढ़ना- आमतौर पर गर्भावस्था में महिलाओं का वजन बढ़ता है लेकिन कई मामलों में वजन नहीं भी बढ़ता है। कई बार पहली तिमाही में मतली, बीमारी, पानी नहीं पीने और पर्याप्त डायट नहीं लेने से वजन घटने लगता है। लेकिन बाद में खानपान सही करने से आपका वजन बढ़ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source