Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Water Bag Burst in Pregnancy : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें उल्टी, अपच जैसी परेशानी काफी कॉमन है। यह परेशानी लगातार 9 महीने तक बनी रहती है। इसके अलावा जब डिलीवरी का डेट नजदीक आने लगता है, तो महिलाओं की वॉटर ब्रेकिंग यानी पानी की थैली फटने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान अगर सही से ध्यान न दिया जाए, तो परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में डिलीवरी से पहले आपको अपने लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि 15 फीसदी महिलाएं ही इस स्थिति का सामना डिलीवरी के लिए अस्पताल में जाने से पहले करती हैं। ऐसे में आपको इसके लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं की पानी की थैली फटने से पहले दिखने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?
पानी की थैली फटने की वजह से या फटने से पहले ब्लीडिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। यह शब्द भले ही आपको डरा सकता है। लेकिन यह स्थिति डिलीवरी का समय नजदीक आने पर हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं। ताकि आपको डिलीवरी के दौरान परेशानी न हो सके।
कई बार इन्फेक्शन बढ़ने की वजह से भी पानी की थैली फट सकती है। यह खतरा कई बार किडनी, मूत्राशय और वाइनल इन्फेक्शन के कारण बढ़ सकता है। इस स्थिति में फौरन अपने डॉक्टर के पास भागें।
गर्भावस्था के दौरान पानी की थैली फटने के कारण या डिलीवरी की डेट नजदीक आने पर आपको बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा महसूस हो सकती है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन नामक हार्मोन छोड़ता है, जिसकी वजह से प्रसव में मदद करता है। लेकिन यह हार्मोन हमारे आंतों को भी काफी उत्तेजित करता है, जिसकी वजह से बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा हो सकती है।
पानी की थैली के टूटने या फिर फटने से पहले कुछ-कुछ बूंटें टपकने जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं। ताकि स्थिति को बेहतर ढंग से समझ सकें और आगे चलकर किसी तरह की समस्या न हो सके।
डिलीवरी की डेट नजदीक आने की स्थिति में महिलाओं का पेट काफी कसा हुआ सा महसूस होता है। इसके अलावा पेट के पास काफी मरोड़ सा महसूस हो सकता है, ऐसी स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस तरह के लक्षण थैली फटने का संकेत दे सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।