डिलीवरी के बाद इन 6 बड़े कारणों से महिलाओं की निकल जाती है तोंद

हर 10 में से 6 महिलाएं डिलीवरी होने के बाद मोटापे की शिकार हो जाती हैं।  काफी कोशिशों के बावजूद डिलीवरी महिलाएं खुद को स्लिम नहीं कर पाती हैं। खासतौर पर भारतीय महिलओं के साथ ऐसा होता है, इसका कारण है उनकी लापरवाही। आइए जानते हैं किन लापरवाहियों के कारण महिलाएं अपना वजन कम नहीं कर (Fat After Delivery Reason) पाती हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 19, 2020 11:02 AM IST

Fat After Delivery Reason : मां बनना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है। महिलाएं जब बच्चा कंसीव करती हैं, तो उनके शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। वहीं,  डिलीवरी होने के बाद भी कुछ महिलाओं को परेशानियां होती है, जिसमें से सबसे प्रमुख है मोटापा। डिलीवरी होने के बाद मोटापा होना आम बात है लेकिन इसे कंट्रोल भी करना (Fat After Delivery Reason) जरूरी होता है।

आंकड़ों के मुताबिक, हर 10 में से 6 महिलाएं डिलीवरी होने के बाद मोटापे की शिकार हो जाती हैं।  काफी कोशिशों के बावजूद डिलीवरी महिलाएं खुद को स्लिम नहीं कर पाती हैं। खासतौर पर भारतीय महिलओं के साथ ऐसा होता है, इसका कारण है उनकी लापरवाही। आइए जानते हैं किन लापरवाहियों के कारण महिलाएं अपना वजन कम नहीं कर (Fat After Delivery Reason) पाती हैं।

  1. डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन कम ना होने का सबसे प्रमुख कारण है उनके खानपान की गलत आदतें। समय पर खाना ना खाना और एक साथ अधिक खाने की वजह से भी मोटापा बढ़ता है। यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो समय पर खाएं और अपने डाइट में फल औ सब्जियों को अधिक शामिल करें।
  2. बच्चा होने के बाद अधिकतर महिलाएं शरीर से काफी कमजोर हो जाती हैं, जिसके कारण उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है। इस वजह से भी शरीर का वजन बढ़ता है।
  3. कुछ महिलाएं डिलीवरी के बाद स्ट्रेस और पोस्टपार्टम डिप्रेशन में चली जाती हैं। यह भी वेट गेन करना का प्रमुख कारण हो सकता है।
  4. प्रेग्नेंसी के दौरान हाइपोथायरॉयड बीमारी भी वजन बढ़ने का कारण हो सकती है।
  5. सर्जरी से अगर डिलीवरी होती है, तो मोटापा बढ़ने के चांस अधिक होते हैं।
  6. डिलीवरी के बाद अगर पीरियड्स अनियमित हो तो वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है।

वजन ना बढ़ाना हो तो इन बातों का रखें ख्याल

जरूर कराएं ब्रेस्टफीडिंग

डिलीवरी के बाद बहुत सी महिलाएं अपने शिशु को स्तनपान नहीं कराती हैं, उनका मानना होता है कि ऐसा करने से उनके फिगर पर असर पड़ेगा। लेकिन आपको बता दें कि स्तपान कराने से आपका वजन कंट्रोल रहेगा, क्योंकि स्तनपान कराने के दौरान कम से कम 500 कैलोरी खर्च होती है। ऐसे में आपका वजन कंट्रोल होने की संभावना है।

स्ट्रेस से बचें और लें भरपूर नींद

डिलीवरी के बाद स्ट्रेल बिल्कुल भी ना लें, इससे आपके शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है। कम से कम 8 घंटे सोएं। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन ना करें।

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज

रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। अगर आप शारीरिक रूप से काफी कमजोर महसूस कर रही हैं, तो धीरे-धीरे टहलें। इसके अलाव आप अनुलोम-विलोम जैसे योगासन कर सकती हैं।

गर्भावस्था में स्पॉटिंग होना किसी खतरे का हो सकता है संकेत, जानें इसके लक्षण और कारण

अनुष्का शर्मा और विराट के घर आने वाला है नया मेहमान, पहली बार मां बनने पर जरूर खाएं ये चीजें