क्या आप भी अपने शिशु को कराती हैं ब्रेस्टफीडिंग? तो इस तरह रखें अपने ब्रेस्ट का ख्याल

कई महिलाएं इस डर से ब्रेस्टफीडिंग (World Breastfeeding Week) कराना बंद कर देती हैं कि कहीं फीडिंग कराने से उनके ब्रेस्ट का आकार खराब ना हो जाए या फिर कहीं उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो जाए। अगर आपको भी इस बात का डर है, तो घबराएं नहीं आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ उपाय बताएंगे, जिससे आपके ब्रेस्ट का आकार सही रहेगा।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 3, 2020 12:58 PM IST

World Breastfeeding Week : नवजात शिशु को स्वस्थ रखने के लिए 6 महीने तक मां का दूध बहुत ही जरूरी है। मां के दूध से शिशु को कई तरह के पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जिससे उनका शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है। स्तनपान कराने के दौरान मां और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य अच्छा (World Breastfeeding Week) होता है।

लेकिन कई महिलाएं इस डर से ब्रेस्टफीडिंग (World Breastfeeding Week) कराना बंद कर देती हैं कि कहीं फीडिंग कराने से उनके ब्रेस्ट का आकार खराब ना हो जाए या फिर कहीं उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो जाए। अगर आपको भी इस बात का डर है, तो घबराएं नहीं आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ उपाय बताएंगे, जिससे आपके ब्रेस्ट का आकार सही रहेगा। साथ ही ब्रेस्ट में किसी तरह की परेशानी (World Breastfeeding Week)  नहीं होगी।

नहीं पहने कसी हुई ब्रा

प्रसव के बाद कभी भी कसी हुई ब्रा ना पहनें, इससे दूध पिलाने में परेशानी आ सकती है। इसके साथ ही टाइट ब्रा पहनने से पसीने अधिक आते हैं, जिसकी वजह से ब्रेस्ट पर रैशेज होने की संभावना बढ़ जाती है। कोशिश करें कि इस दौरान सूती ब्रा पहने, जिसमें मुलायम इलास्टिक का इस्तेमाल किया गया हो।

स्तन की करें मसाज

शिशु को दूध पिलाने के बाद बेबी वाइप से उसे साफ करें। इसके अलावा जब भी आप फ्री हों, तो स्तन को नारियल, बेबी लोशन या फिर बेबी ऑयल से स्तन की मसाज करें। ऑयल से मसाज करने पर स्तन ढीला नहीं होता है। आप चाहें तो स्तन का मसाज बेबी के थूक या फिर अपने दूध से भी कर सकते हैं, ये जर्म फ्री और प्राकृतिक होता है।

निप्पल पर लगाएं घी

शिशु को दूध पिलाने से बहुत सी महिलाओं को निप्पल पर खुजली होने लगती है। इस खुजली को दूर करने के लिए आप ब्रेस्ट के निप्पल पर घी लगाएं। घी लगाने से फटे हुए निप्पल से भी राहत मिलती है।

ब्रेस्ट पर बालों को करें साफ

दूध पिलाते समय कभी-कभी शिशु ब्रेस्ट से बाल उखाड़ देते हैं। ऐसे में अपने ब्रेस्ट को साफ रखें। हेयर रिमूविंग क्रीम समय-समय पर बालों को साफ करते रहें।

फीडिंग कराते समय ब्रेस्ट पर लगाएं शहद

डॉक्टर्स शिशु को छह महीने तक ब्रेस्टफीडिंग कराने की सलाह देते हैं। छह महीने के अंदर कुछ शिशुओं को दांत निकलने लगते हैं, ऐसे में वे कभी-कभी आपके ब्रेस्ट पर काट भी सकते हैं। इसलिए बच्चों को थोड़ा सा गाइड करें। ब्रेस्ट पर शहद लगाएं, ताकि शिशु का मुंह कहीं और ना जाए।

गर्भावस्था में कभी ना खाएं ये चीजें, वरना शिशु के लिए हो सकता है भारी नुकसान

प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों में क्यों होता है दर्द? जानें कारण और घरेलू उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source