
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : July 10, 2025 4:51 PM IST
Early Symptoms Of Pregnancy: मां बनना हर महिला के लिए सबसे सुखद अनुभव होता है। यह अनुभव एक मां के लिए जितना अधिक खास होता है, उससे कई अधिक इस दौरान एक मां को बेहद चुनौतीपूर्ण चीजों का सामना भी करना पड़ता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बड़े बदलाव होते हैं। हालांकि कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के कुछ दिनों बाद पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है। लेकिन आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के 1 हफ्ते बाद ही महिलाओं के शरीर में कई ऐसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिससे वे आसानी से पता लगा सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट है या नहीं। अगर आप प्रेगनेंसी के 1 हफ्ते बाद इन लक्षणों को पहचानने में कामयाब हो जाती हैं, तो इससे आप न केवल खुद का बल्कि अपने गर्भाशय में पल रहे बच्चे का ख्याल भी बेहतर तरीके से रख पाएंगी। तो आइए, नई दिल्ली स्थित पीएसआरआई के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल मनचंदा से जानते हैं कि गर्भधारण के 1 हफ्ते बाद महिलाओं के शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती है, तो प्रेगनेंसी के एक सप्ताह बाद उनके पेट में ऐंठन महसूस होती है। प्रेगनेंसी के 1 सप्ताह बाद पेट में ऐंठन महसूस होना और बीच-बीच में क्रैम्प्स आना भी प्रेगनेंसी का एक मुख्य लक्षण है। ऐसे में अगर आपको बार-बार पेट में ऐंठन हो रही है और बार-बार क्रैंप्स आ रहे हैं तो समझ जाइए यह प्रेगनेंसी के लक्षण है।
प्रेगनेंसी के 1 सप्ताह बाद अक्सर महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस होती है। इसमें उन्हें सुबह उल्टी जैसा महसूस होना, थकान, मतली और सिर में दर्द होता है। हालांकि यह मॉर्निंग सिकनेस प्रेग्नेंसी के 3 महीने बाद बंद हो जाती है, लेकिन कुछ महिलाओं को पूरे 9 महीने तक मॉर्निंग सिकनेस होती है। ऐसे में अगर आपको एक सप्ताह से मॉर्निंग सिकनेस हो रही है, तो यह भी प्रेगनेंसी का लक्षण हो सकता है।
प्रेगनेंसी के 1 सप्ताह बाद महिलाओं के हाथ पैरों में सूजन भी होने लगती है। दरअसल प्रेगनेंसी के कारण महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे उनके शरीर में सूजन के साथ-साथ हाथ पैरों में सूजन भी बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आपके हाथ पैरों में सूजन हो रही है, तो तुरंत प्रेगनेंसी की जांच कराए और अपने डॉक्टर से इस बार इस बारे में सलाह लें।
प्रेगनेंसी के 1 सप्ताह बाद आपको बार-बार पेशाब आना जैसा भी महसूस हो सकता है। दरअसल, इस दौरान रक्त प्रवाह बहुत अधिक हो जाता है और किडनी पर असर पड़ने के कारण महिलाओं को बार-बार पेशाब जैसा पेशाब जाने की इच्छा महसूस होती है। इसके अतिरिक्त इस दौरान महिलाओं के बार-बार मूड स्विंग भी होते हैं।
प्रेगनेंसी के 1 सप्ताह बाद महिलाओं के स्तनों में बदलाव होने लगता है। इस दौरान उनके स्तन में ऐंठन महसूस होना, दर्द होना और भारीपन सा महसूस होता है। ऐसे में अगर आपको लगातार स्तनों में ऐंठन महसूस हो रही है या भारीपन सा लग रहा है तो यह भी प्रेगनेंसी का एक मुख्य कारण हो सकता है।
अगर आपको कुछ दिनों से अपने शरीर में यह सभी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो यह जरूरी नहीं कि आप प्रेग्नेंट हैं। इन सभी लक्षणों को महसूस करने के बाद तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें और प्रेगनेंसी की जांच करवाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।