
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Medically Verified By:
Pregnancy ke Lakshan : शुरुआती गर्भावस्था के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आपको अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। मदरलैंड हॉस्पिटल की गायनोक्लॉजिस्ट डॉ. मनीषा सक्सेना का कहना है कि गर्भावस्था की पहली तिमाही में महिलाओं ( First Trimester of Pregnancy Symptoms ) को पीरियड्स न आना, बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना, ब्रेस्ट में दर्द, थकान महसूस होना जैसे लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में दिखने वाले लक्षणों (Pregnancy ke Lakshan) के बारे में विस्तार से-
प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड्स मिस होना सबसे आम और स्पष्ट लक्षणों में से एक है। दरअसल, जब महिलाओं गर्भधारण कर लेती है, तो उसके शरीर में एक हार्मोन बनाता है जो ओव्यूलेशन और गर्भाशय की परत के बहाव को रोकता है। इसका मतलब है कि आपका मासिक धर्म चक्र बंद हो गया है और आपके बच्चे के जन्म के बाद ही आपको मासिक धर्म होगा।
प्रेग्नेंसी के पहली तिमाही में महिलाओं को बार-बार टॉयलेट यानि पेशाब करने की इच्छा होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपके शरीर में पहले से ज्यादा खून होता है। गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में ब्लड की आपूर्ति बढ़ जाती है। किडनी ब्लड को छानते हैं और अतिरिक्त अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। आपके शरीर में जितना अधिक खून होगा, उतना अधिक पेशाब आएगा।
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में कुछ महिलाओं को काफी ज्यादा थकान महसूस होती है। प्रेगनेंसी का यह संकेत हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के उच्च स्तर के कारण होता है। गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों की तरह, थकान आमतौर पर दूसरी तिमाही यानि 13वें सप्ताह के बाद ठीक हो जाता है।
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं को काफी ज्यादा बीमार जैसा महसूस होता है। प्रेगनेंसी के दो सप्ताह बाद ही उन्हें मतली जैसा महसूस होने लगता है। हर किसी को मतली का अनुभव नहीं होता है और मतली के विभिन्न स्तर होते हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को ब्रेस्ट छूने पर काफी दर्द या फिर सूजन जैसा महसूस हो सकता है। यह दर्द मासिक धर्म से पहले आपके स्तनों में महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को इस तरह का दर्द ज्यादा और कुछ लोगों को यह दर्द कम हो सकता है।