एग क्वालिटी खराब होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, समय रहते महिलाएं हो जाएं सतर्क

Woman Poor Egg Quality Signs : अंडे की क्वालिटी में कमी के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 30, 2024 4:29 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Manisha Saxena

Woman Poor Egg Quality Signs : आधुनिक समय में महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसका कारण खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधि कम होना शामिल है। इन दिनों महिलाओं को फर्टिलिटी से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसमें एग की क्वालिटी खराब होने शामिल है। अंडों की गुणवत्ता खराब होने की वजह से महिलाओं को कंसीव करने में परेशानी होती है। इसके साथ ही गर्भपात होने का भी खतरा बढ़ता है। ऐसे में समय पर अंडे की क्वालिटी को बूस्ट करना बहुत ही जरूरी होता है। महिलाओं के अंडे की क्वालिटी खराब होने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिखते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति का इलाज समय पर शुरू करा सकते हैं। आइए मदरलैंड हॉस्पिटल की गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. मनीषा सक्सेनासे जानते हैं अंडे की क्लाविटी खराब होने के क्या संकेत होते हैं?

महिलाओं के अंडों की गुणवत्ता खराब होने के लक्षण

महिलाओं के शरीर में अंडे की गुणवत्ता खराब होने पर कई तरह के संकेत दिखते हैं, जिसमें गर्भपात होना, पीरियड्स अनियमित होना इत्यादि शामिल हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

शरीर में प्रोजेस्टेटोन हार्मोन का कम होना

ओव्यूलेशन के बाद महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेटोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो कंसीव करने वाले महत्वपूर्ण हार्मोन में से एक है। अगर ओव्यूलेशन के 7 दिन बाद आपके शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम है, तो यह अंडे की खराब गुणवत्ता की ओर इशारा करता है। इस तरह के संकेतों को इग्नोर करने से बचें।

बार-बार गर्भपात होना

अंडे की गुणवत्ता खराब होने की वजह से बार-बार गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका गर्भपात बार-बार हो रहा है, तो एक बार अपने अंडे की गुणवत्ता की जांच जरूर कराएं।

अनियमित रूप से ओव्यूलेशन

अगर आप अपने निर्धारित समय से पहले या बाद में ओव्यूलेट हो रहे हैं, तो इस तरह का संकेत भी अंडे की क्वालिटी में गिरावट का संकेत होता है। दरअसल, अगर आप अनियमित रूप से ओव्युलेट हो रहे हैं, तो यह अंडे की गुणवत्ता में कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में एक बार जांच कराना बहुत ही जरूरी हो जाता है।

पीरियड्स अनियमितता

अनियमित रूप से पीरियड्स आना भी अंडे की खराब गुणवत्ता की ओर इशारा करता है। यह शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से भी हो सकता है। इसके सामान्य कारक जीवनशैली से संबंधित हैं, जैसे तनाव, शरीर का वजन और धूम्रपान की स्थिति हो सकती है। अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं हैं, तो एक बार जांच जरूर कराएं।

कंसीव करने में परेशानी

गर्भधारण करने में कठिनाई होना भी अंडे की खराब क्वालिटी की ओर इशारा करता है। विशेष रूप से इस तरह की परेशानी 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के साथ होता है। यदि आपको काफी समय से ट्राई करने के बाद भी कंसीव करने में दिक्कत आ रही है, तो एक बार जांच जरूर करा लें।

Also Read : Social Egg Freezing : 40 के बाद भी मां बनना है आसान! 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source