Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
How to manage pregnancy cravings for unhealthy foods- प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं को खट्टा, तीखा, मीठा या कुछ कड़वा खाने का मन होता है। कुछ लोगों को बार-बार चॉकलेट खाना पसंद आता है तो किसी के लिए आइसक्रीम देखने के बाद खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि प्रेगनेंसी में महिलाओं को इतनी तेज क्रेविंग्स क्यों होती हैं और क्या यह कोई गम्भीर समस्या है? बेंगलुरू के राधाकृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मेडिकल डायरेक्टर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. विद्या भट्ट (Dr. Vidya V Bhat, Medical Director, RadhaKrishna MultispecialityHospital, Bengaluru) बता रही हैं प्रेगनेंसी में महिलाओं को होने वाली क्रेविंग्स के बारे में।
डॉ. विद्या भट्ट कहती हैं कि, प्रेगनेंसी में महिलाओं को कुछ विशेष तरह के फूड्स खाने का मन होता है। कई बार ये क्रेविंग कुछ अनहेल्दी चीजों की भी हो सकती है। क्रेविंग्स पूरी तरह से नेचुरल हैं इसीलिए, अगर आपको कुछ खाने की इच्छा होती है तो आप खा सकती हैं। लेकिन, इन सबके बीच इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं महिलाओं के शरीर में किसी न्यूट्रिएंट की कमी ना हो जाए। क्योंकि, प्रेगनेंसी में पोषक तत्वों की कमी से बच्चे का विकास ठीक तरह से नहीं हो पाता।
डॉक्टर के अनुसार, गर्भावस्था में किसी चीज को खाने की इच्छा बार-बार होने या क्रेविंग्स के पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। ये कारण इस तरह हो सकते हैं-
डॉक्टर के अनुसार, प्रेगनेंसी में क्रेविंग्स होने के चाहे जो भी कारण हों, लेकिन महिलाओं कों अपनी और बच्चे की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए और सही तरीके से क्रेविंग्स को कंट्रोल करना चाहिए। प्रेगनेंसी क्रेविंग्स मैनेज करने के लिए डॉक्टर ये उपाय बताती हैं-
आपको जिस भी फूड को खाने की इच्छा बार-बार होती हो उसे कम मात्रा में खाएं। पोर्शन कंट्रोल की मदद से इस तरह दिन में कई बार खाने के बाद भी उन फूड्स के साइड-इफेक्ट्स (Side effects of unhealthy foods) से बचने में आपको मदद होती है।
अगर आपको मीठा खाने का मन हो रहा है तो चॉकलेट की जगह खजूर और मीठे फल खाएं। इसी तरह चिप्स खाने की इच्छा हो तो घर में बने मुरमुरे या मखाना खाएं।
अगर आपको किसी अनहेल्दी फूड की क्रेविंग बार-बार (extreme cravings) हो रही है तो अपने डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट से इस बारे में बात करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, प्रेगनेंसी में क्रेविंग्स होना बिल्कुल सामान्य है।
प्रेगनेंसी में महिलाओं को इमोशनल चेंजेस और हार्मोन्स के स्तर में बदलाव के कारण क्रेविंग्स हो सकती हैं।