... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 6, 2017 11:31 AM IST
एक क्लिनिकल अबॉर्शन (clinical abortion) के बाद बहुत कम समस्याएं होती है, लेकिन कुछ महिलाओं को गर्भपात के बाद कुछ समस्याएं होती हैं। दरअसल अबॉर्शन के बाद विशेष सावधानी बरतनी होती है। गर्भपात के बाद पैदा होने वाली कुछ समस्याएं जानलेवा हो सकती हैं। जहां अस्पताल का स्टाफ आपको बता सकते हैं कि इन समस्याओं से बचने के लिए गर्भपात के बाद खुद का ध्यान कैसे रखना चाहिए, वहीं कुछ बहुत छोटे सूक्ष्म संकेतों से आपको पती लग सकता है कि आपको डॉक्टरी मदद की ज़रूरत है। इसीलिए आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि गर्भपात के बाद क्या समस्याएं हो सकती है। यहां हम बता रहे हैं 4 लक्षण, जो अबॉर्शन के बाद अगर दिखायी पड़े या अगर आप इन समस्याओं से पीड़ित किसी महिला को जानते हैं, तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें:
हेवी वैजाइनल ब्लीडिंग: अबॉर्शन के बाद थोड़ी ब्लीडिंग सामान्य है और यह 2 सप्ताह तक रह सकती है। लेकिन यदि आपको सामान्य अवधि से ज़्यादा समय तक फ्लो हो रहा है और एक घंटे के भीतर 2-3 बार पैड बदलना पड़ रहा है तो यह खतरे की निशानी है। यह इशारा हो सकता है कि आपके गर्भाशय में किसी प्रकार की चोट लगी है या वह बहुत अधिक रिलैक्स्ड है, आपकी रक्त वाहिकाएं बंद हैं या संभवत: अब गर्भ में भ्रूण का कुछ अंश या प्लेसेंटल टिश्यूज़ (placental tissue) मौजूद हैं, जो अधूरे गर्भपात का सबूत हैं। हो सकता है कि यह समस्या खुद हल न हो और आपको डॉक्टर की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।
गंभीर पीठ दर्द: यह सामान्य पीठ दर्द नहीं है जो थकान या सुस्ती के कारण होता है, बल्कि इस तरह का पीठदर्द आपको बिस्तर पर पहुंचा देता है। यह इशारा कर सकता है कि गर्भाशय में थक्के हैं जो शरीर से बाहर निकलने में असमर्थ हैं और इसलिए या किसी आंतरिक संक्रमण के कारण यह दर्द हो सकता है। अबॉर्शन के बाद बैक्टीरियल इंफेक्शन भी काफी आम है जिसके कारण दर्द हो सकता है।
बुखार: अकेले बुखार खतरे का संकेत नहीं हो सकता है। लेकिन अगर आपको पीठ दर्द के साथ बुखार है और यह पेरासिटामोल की खुराक के बावजूद वह ठीक नहीं हो रहा है, तो यह अंदर किसी इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है। अपने डॉक्टर से बात करें या अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर पता करें कि कहीं आपको अबॉर्शन के बाद इंफेक्शन तो नहीं हो गया है।
मतली / ब्लोटिंग: गर्भपात के बाद कुछ समय तक मतली, पेट फूलने, ब्रेस्ट टेंडरनेस जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं जो कि प्रेगनेंसी के दौरान भी महसूस होते हैं। लेकिन अगर वे 14-15 दिन से ज़्यादा समय तक महसूस होते हैं तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है या संभावना है कि आप अब भी प्रेगनेंट हों। इन लक्षणों को अनदेखा न करें क्योंकि ये इस बात का भी संकेत हो सकते हैं कि आपका अबॉर्शन अधूरा रह गया है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-Getty images.
संदर्भ-Safe Abortion: Technical and Policy Guidance for Health Systems. 2nd edition.
Geneva: World Health Organization; 2014.