प्रेगनेंसी में दिखें ये लक्षण तो कम हो गई प्लेटलेट, इन चीजों के सेवन से करें कमी को पूरा

Gestational thrombocytopenia: गर्भावस्था के दौरान शरीर में अक्सर कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिनमें प्लेटलेट की कमी भी एक है। इस लेख में जानें प्रेगनेंसी के दौरान प्लेटलेट की कमी होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं और साथ ही इस कमी को पूरा कैसे किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 15, 2022 5:41 PM IST

Low platelet symptoms in pregnancy स्वस्थ रहने के लिए सेहत का निरंतर ध्यान रखना जरूरी होता है। लेकिन कई बार हमारे जीवन में ऐसा समय भी आता है, जिसमें हमें थोड़ी ज्यादा देखभाल करने की जरूरत होती है। महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी भी एक ऐसा ही समय है, जहां उन्हें सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। डॉक्टर कहते हैं कि गर्भवती महिला का शरीर बहुत नाजुक पड़ जाता है और थोड़ी सी गलती भी उनके लिए बड़ी बीमारी बनकर उभर जाती है। प्रेग्नेंट महिलाओं में अक्सर प्लेटलेट की कमी भी काफी देखी जाती है, जिसे जेस्टेशनल थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है और इसका जल्द से जल्द इलाज करना जरूरी होता है और ऐसा न होने पर कई गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप गर्भवती हैं या फिर गर्भधारण करने जा रही हैं, तो यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में जानें गर्भावस्था में प्लेटलेट काउंट कम होने पर क्या लक्षण दिखने लगते हैं और इनकी कमी को पूरा कैसे किया जाना चाहिए।

गर्भावस्था में प्लेटलेट की कमी के लक्षण

प्लेटलेट की कमी कई गर्भवती महिलाओं में देखी जाती है और इस से होने वाले कुछ लक्षण हर महिला की शारीरिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। हालांकि, गर्भावस्था में प्लेटलेट की कमी होने पर निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं -

  • मसूड़ों से खून आना (खासतौर पर ब्रश करते समय)
  • त्वचा पर जल्दी नील पड़ना
  • त्वचा पर हल्के लाल व बैंगनी निशान पड़ना
  • नाक से खून आना
  • पेशाब और मल में खून आना

इन चीजों से करें प्लेटलेट की कमी को पूरा

गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके प्लेटलेट की कमी को पूरा कर सकती हैं -

  • हरी पत्तेदार सब्जियां - पालक जैसी सब्जियां प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को इनका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही पालक आयरन भी प्रदान करता है, जो प्रेगनेंसी के दौरान बहुत जरूरी पोषक तत्व होता है। साथ ही पालक कब्ज आदि को दूर करने में भी काफी मदद कर सकता है।
  • अंडे - प्लेटलेट की संख्या बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन भी किया जा सकता है। साथ ही साथ अंडों में विटामिन बी12 भी पाया जाता है, जो कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मदद करता है। गर्भवती महिलाएं अपने गाइलेकोलॉडिस्ट से पूछ कर अपनी डाइट में अंडों को शामिल कर सकती हैं।
  • फोर्टिफाइड फूड्स - प्लेटलेट की कमी को पूरा करने के लिए फोर्टिफाइड फूड्स सबसे अच्छे विकल्पों में से एक हो सकता है। इन खाद्य पदार्थों में अतिरिक्त मात्रा में पोषक तत्वों को शामिल किया जाता है, जो शरीर की सभी पोषक तत्वों की जरूरतों पूरा करते हैं।

डॉक्टर से बात करना है जरूरी

गर्भावस्था में प्लेटलेट काउंट से शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखता लेकिन धीरे-धीरे समस्याएं महसूस होने लगती हैं। अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है या फिर आपको लगता है कि आपके शरीर में प्लेटलेट की कमी हो गई है, तो स्थिति के गंभीर होने से पहले ही आपको डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source