Advertisement

Cough-Cold in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सर्दी-जुकाम होने के कारण, लक्षण और राहत पाने के उपाय

Written By Anshumala
Updated : December 15, 2020 8:31 AM IST

Getting a flu shot will help you keep influenza at bay. © Shutterstock.

Cough and Cold During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पूरे नौ महीने महिलाओं को काफी संभल कर चलना पड़ता है। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम, खांसी, फ्लू, बुखार होना आम बात है। ये समस्याएं प्रेग्नेंसी में भी महिलाओं को परेशान करती हैं। कफ-कोल्ड (Cough cold) रेस्पिरेटरी सिस्टम में होने वाला एक संक्रमण है। हालांकि, आम दिनों में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप दवाओं का सेवन करती होंगी, लेकिन प्रेग्नेंसी के दिनों में किसी भी तरह की दवाइयों का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम जल्दी होता है। ऐसे में कफ-कोल्ड से बचना चाहती हैं, तो इसके लक्षणों को पहचानकर नीचे बताए गए उपायों (Cough-Cold in Pregnancy in hindi) को जरूर आजमाएं....

प्रेग्नेंसी के दौरान सर्दी-जुकाम होने के कारण

गर्भावस्था के दौरान आपका इम्यून सिस्टन धीमी गति के साथ काम करता है। इस दौरान आपका शरीर वायरस के संपर्क में आने के खतरे में अधिक होता है। यह लोकप्रिय धारणा है कि ठंड के मौसम में सर्दी और जुकाम अधिक होता है या पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं पहनने से सर्दी-जुकाम जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। सर्दी-जुकाम एक छोटे से वायरस की वजह से होता है। ये वायरस 200 से अधिक प्रकार के हो सकते हैं। इन वायरस में ह्यूमन राइनोवायरस, कोरोनावायरस, ह्यूमन पैराइनफ्लुएंजा वायरस(एचपीवी), एडेनोवायरस और श्वसन संक्रमण संबंधी वायरस(आरएसवी) शामिल हैं। इनमें सबसे आम है राइनोवायरस।

Advertisement

प्रेग्नेंसी में सर्दी-जुकाम के लक्षण (Symptoms of Cough Cold in pregnancy)

आमतौर पर सर्दी जुकाम की शुरुआत गले की खराश (Sore Throat) से होती है, जो कुछ दिनों तक रहती है। इसके बाद अन्य लक्षण दिखने लगते हैं। गर्भावस्था के दौरान सर्दी-जुकाम के निम्न लक्षण दिख सकते हैं।

गले में खिचखिच महसूस करना

Advertisement

लगातार छींकना

नाक बहना

आंख से पानी आना

सीने में बलगम जमा होना

थकान महसूस करना

सूखी खांसी से परेशान

बुखार आना

प्रेग्नेंसी के दिनों में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के उपाय

सर्दी जुकाम के कारण आप असहज हो जाते हैं और आपको कुछ खाने के मन भी नहीं करता है। कई ऐसे उपाय है जिनकी मदद से आप सर्दी जुकाम में आराम पा सकते हैं। आप इन उपायों को सर्दी-जुकाम के समय में पालन कर सकते हैं।

सर्दी जुकाम के दौरान आपको भूख कम लगती है। इस दौरान आप तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। अपने पोषण को पूरा करने के लिए जूस, सूप आदि ले सकती हैं।

सर्दी जुकाम के दौरान पानी काफी लाभकारी है। पानी पीने से आपका शरीर म्यूकस को आसानी से साफ कर सकता है। सर्दी जुकाम के दौरान आपको दिन मे 12-13 गिलास पानी पीना चाहिए।

प्रतिरक्षा प्रणाली को काम करने के लिए पोषक तत्वों की जरुरत होती है। इसलिए पोषक आहार खाएं जिसमें टमाटर, मिर्च, पालक और ताजे फलों को शामिल करें।

संक्रमण से लड़ने के लिए आराम करने की भी जरुरत हैं इसलिए सर्दी जुकाम के दौरान आराम करें। इससे आपका शरीर वायरस से लड़ने पर फोकस कर पाएगा।

नाक बंद होने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। इसके लिए आप भांप ले सकती हैं जिससे बलगम को निकालने में राहत मिलेगी।

एक गिलास पानी में नींबू और शहद मिलाकर हल्का गर्म करके पिएं। यह सर्दी जुकाम में राहत पाने का काफी पुराना उपाय है।

ताजा अदरक भी आपको सर्दी जुकाम से राहत दिला सकता है। इसके सेवन से वायरस से लड़ने में मदद मिलती हैं। अदरक का एक छोटा टुकड़ा खाएं।

7वें महीने में प्रेगनेंट करीना कपूर ने किया हिमाचल से मुंबई का हवाई सफर किया, जानें कब नहीं करनी चाहिए गर्भावस्था में यात्रा और कुछ सेफ्टी टिप्स

About the Author

... Read More