प्रेगनेंट अनुष्का शर्मा ने की स्वीमिंग, जानें प्रेगनेंसी में तैराकी है कितनी सेफ और क्या हैं इसके फायदे

अनुष्का शर्मा ने स्वीमिंग करते हुए अपनी एक  पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की। अनुष्का शर्मा खुद अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। ऐसे में, उन्होंने प्रेगनेंसी में स्वीमिंग जैसी एक्टिविटी को चुना जो बेहद सेफ और फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में स्वीमिंग करने के क्या हेल्दी फायदे हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 23, 2020 12:26 AM IST

Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म मेकर अनुष्का शर्मा ने जब से अपनी प्रेगनेंसी (Anushka Sharma Pregnancy) की ख़बर सार्वजनिक की है। तब से ही फैंस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली (Virat Kohli) की हर गतिविधि पर नज़र गड़ाए हुए हैं। अनुष्का और विराट भी प्रेगनेंसी फेज़ की अपनी फीलिंग्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में अनु्ष्का स्वीमिंग करते हुए अपनी एक  पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की। (Swimming In Pregnancy)

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जल्द ही माता-पिता बनने की खुशख़बरी शेयर की थी। जिसके बाद अनुष्का शर्मा अपने बेबी बम्प (Baby Bump) के साथ तस्वीरों में नज़र आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही बीच पर घूमते हुए भी एक तस्वीर अनुष्का ने शेयर की थी। जिसमें, वह अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट कर रही थीं। (Anushka Sharma Baby Bump)

View this post on Instagram

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

चूंकि अनुष्का शर्मा खुद अपनी फिटनेस (Anushka Sharma Fitness) का काफी ख्याल रखती हैं। ऐसे में, उन्होंने प्रेगनेंसी में स्वीमिंग जैसी एक्टिविटी (Swimming in Pregnancy) को चुना जो बेहद सेफ और फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में स्वीमिंग करने के क्या हेल्दी फायदे हो सकते हैं।

प्रेगनेंसी में स्वीमिंग करने से होते हैं ये हेल्दी फायदे

  • पैरों की सूजन होती है कम
  • रक्त का संचार होता है बेहतर (Ways to Improve Blood Circulation)
  • मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है कम
  • हार्मोन्स होते हैं नियंत्रित
  • मूड होता है बूस्ट (Tips to Boost Mood)
  • अच्छी नींद आती है
  • जॉइंट पेन होता है कम
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source